न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » निरीक्षण » “नवरात्र से पहले चमके मां चंडी देवी धाम – बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कसी व्यवस्थाओं की लगाम, दिया सुगम दर्शन का भरोसा”

“नवरात्र से पहले चमके मां चंडी देवी धाम – बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने कसी व्यवस्थाओं की लगाम, दिया सुगम दर्शन का भरोसा”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। ।श्री बदरीनाथ – केदारनाथ मंदिर समिति( बीकेटीसी) अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने हरिद्वार के नील पर्वत पर स्थित प्रसिद्ध शक्तिपीठ मां चंडी देवी मंदिर के दर्शन किये।नवरात्र पर्व के मद्देनजर उन्होंने मां चंडी देवी मंदिर व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया तथा दर्शन व्यवस्था, यात्री सुविधाओं, का जायजा लिया मंदिर परिसर में साफ-सफाई, पेयजल, सीसीटीवी कैमरे तथा सुरक्षा कर्मियों की तैनाती, दर्शन पंक्ति में मेटिंग, अतिक्रमण की स्थिति की जानकारी ली तथा व्यवस्थाओं को दुरुस्त करने के निर्देश दिये। इससे पहले बीकेटीसी अध्यक्ष हरिद्वार स्थित राज्य अतिथि गृह डामकोठी पहुंचे जहां अधिकारियों ने उनकी अगवानी की तथा गंगा सभा सहित पर्वतीय समाज एवं हिंदु रक्षक दल पदाधिकारियों ने उनका भब्य स्वागत किया।डाम कोठी अतिथि गृह में अधिकारियों ने मां चंडी देवी यात्रा व्यवस्थाओंं के बावत बीकेटीसी अध्यक्ष को अवगत कराया। मां चंडी देवी मंदिर निरीक्षण के दौरान बीकेटीसी अध्यक्ष ने भंडार कक्ष, कैश काउंटर , दर्शन पंक्ति, प्रसाद काउंटर, सीसीटीवी कक्ष, तथा कार्यालय व्यवस्थाओं एवं सुरक्षा व्यवस्थाओंं का स्थलीय निरीक्षण किया तथा देश के विभिन्न प्रांतों से आये श्रद्धालुओं से दर्शन एवं यात्रा व्यवस्थाओंं के विषय में फीड बेक लियानिरीक्षण एवं समीक्षा के बाद बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी ने पत्रकारों से बातचीत करते हुएकहा की देश के दूरदर्शी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मार्गदर्शन एवं प्रदेश के यशस्वी मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के कुशल नेतृत्व में उत्तराखंड चारधाम प्रगति पथ पर है बरसात की आपदा से उबरने के बाद चारधाम यात्रा सुचारू रूप से दूसरे चरण में चल रही है।अभी तक 41 लाख से अधिक तीर्थयात्रियों ने चारधाम तथा 28 लाख ने श्री बदरीनाथ तथा श्री केदारनाथ धाम के दर्शन कर लिए है। श्री बदरीनाथ एवं केदारनाथ धाम की तरह मां चंडी देवी मंदिर में श्रद्धालुओं को सरल -सुगम दर्शन हो यह उनकी प्राथमिकता है। कहा कि इसी वर्ष जून में उच्च न्यायालय नैनीताल ने मां चंडी देवी मंदिर की व्यवस्थाओं में पारदर्शिता एवं सुधार के लिए बीकेटीसी को देखभाल हेतु पर्यवेक्षक नियुक्त किया 2 जुलाई में मंदिर समिति ने बतौर रिसीवर मां चंडी मंदिर की व्यवस्थाओं में सुधार हेतु कार्मिक तैनात किये उसके बाद से मां चंडी देवी मंदिर की व्यवस्थाओं में तो सुधार हुआ है।साथ ही आय एवं यात्रियों की संख्या में भी वृद्धि हुई।जुलाई माह में बीकेटीसी के पर्यवेक्षण के दो सप्ताह में चंडी देवी मंदिर ट्रस्ट की आय 42 लाख तक पहुंची।इस तरह उच्च न्यायालय की मंशा के अनुरूप मां चंडी देवी मंदिर की प्रबंधन व्यवस्था में बीकेटीसी अपना योगदान दे रही है इस अवसर पर मां चंडी देवी मंदिर परमार्थ‌ ट्रस्ट पदाधिकारियों ने बीकेटीसी अध्यक्ष हेमंत द्विवेदी, परिस्थितिक पर्यटन सलाहकार परिषद उपाध्यक्ष ओमप्रकाश जमदग्नि, बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल का अंगवस्त्र, प्रसाद भेंटकर स्वागत किया।

निरीक्षण के पश्चात बीकेटीसी अध्यक्ष पैदल चलकर चंडीदेवी मंदिर मार्ग से वापस हरिद्वार पहुंचे तथा मार्ग की स्थिति का भी अवलोकन किया। मां चंडी देवी मंदिर मार्ग पर बीकेटीसी अध्यक्ष ने वृक्षारोपण भी किया।

इस अवसर पर कार्यपालक मजिस्ट्रेट/बीकेटीसी मुख्य कार्याधिकारी विजय प्रसाद थपलियाल, सिटी मजिस्ट्रेट कुस्म चौहान, एसपी सिटी प़कज गैरोला, एचआरडीसी सचिव मनीष कुमार मां च़डी देवी मंदिर ट्रस्ट के महंत भवानी नंदन गिरी, श्री गंगा सभा सचिव उज्जवल पंडित पर्वतीय समाज अध्यक्ष कैप्टन मानसिह रावत, सचिव दीपक नौटियाल, हिंदू रक्षक दल अध्यक्ष नवीन अग्रवाल, बीकेटीसी मीडिया प्रभारी डा. हरीश गौड़,प्रशासनिक अधिकारी रमेश नेगी,पार्षद सोनू शर्मा , राकेश कुकरेती देवेन्द्र कंडारी सहित वनविभाग के अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

ALSO READ  "आजादी के जश्न को तैयार देहरादून, गर्व और गौरव के साथ गूंजेगा परेड ग्राउंड—मुख्यमंत्री धामी फहराएंगे तिरंगा, भव्य परेड और सम्मान समारोह बनेगा आकर्षण"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 9 5
Users Today : 4
Users Yesterday : 811