न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बंजारेवाला में गुलदार का आतंक! रात के अंधेरे में आबादी में घुसा, कुत्ते को बनाया निवाला—दहशत में ग्रामीण, रातभर पहरेदारी को मजबूर BIG BREAKING:मैकडोनाल्ड पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा एक्शन! वरिष्ठ खाद्य सुरक्षा अधिकारी दिलीप जैन की टीम ने पकड़ा खराब प्याज, मीट-आइसक्रीम की बिक्री पर रोक BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत
Home » कार्यवाही » “गंगा में थार उतारकर बना रहे थे ‘हीरो’, बीच धारा में फंसी तो निकली सारी हेकड़ी… पुलिस ने गाड़ी कर दी सीज!”

“गंगा में थार उतारकर बना रहे थे ‘हीरो’, बीच धारा में फंसी तो निकली सारी हेकड़ी… पुलिस ने गाड़ी कर दी सीज!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के कनखल थाना क्षेत्र स्थित बैरागी कैंप में गंगा की मुख्य धारा नीलधारा में थार उतारकर स्टंट करना कुछ युवकों को भारी पड़ गया। बताया जा रहा है

कि युवक थार की इंजन क्षमता और ऑफ-रोड प्रदर्शन की जांच करने के लिए वाहन को गंगा की धारा में ले गए। शुरुआत में सब सामान्य लगा, लेकिन कुछ ही देर में तेज बहाव के बीच थार नदी के बीचों-बीच फंस गई और धीरे-धीरे पानी में डूबने लगी। यह देख वाहन में बैठे युवकों के हाथ-पांव फूल गए और उन्होंने मदद के लिए शोर मचाया।घटना की सूचना मिलते ही आसपास मौजूद लोग मौके पर पहुंचे और वाहन में सवार दोनों युवकों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सूचना मिलने पर कनखल पुलिस भी तत्काल मौके पर पहुंची। प्रभारी निरीक्षक देवेन्द्र सिंह रावत अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे और क्रेन की मदद से काफी मशक्कत के बाद थार को गंगा की धारा से बाहर निकाला गया।घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह लापरवाही और स्टंटबाजी के चलते थार नदी के बीच फंस जाती है। यह मामला शहरभर में चर्चा का विषय बना हुआ है।

पुलिस के अनुसार, पुलिस मुख्यालय द्वारा चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” के तहत सार्वजनिक स्थानों पर हुड़दंग, स्टंट और कानून व्यवस्था प्रभावित करने वालों के खिलाफ लगातार कार्रवाई की जा रही है।इसी अभियान के तहत 9 जुलाई को बैरागी कैंप में गंगा किनारे स्टंट करते समय संतुलन बिगड़ने से गंगा में समाई थार (नंबर UP36AA0707) को क्रेन से बाहर निकालकर मोटर वाहन अधिनियम के तहत सीज कर दिया गया।

ALSO READ  सिडकुल का सड़क विवाद: सरेआम हुड़दंग मचाने वाले 10 युवकों पर पुलिस ने कसा शिकंजा, माहौल बिगाड़ने वालों की चली नहीं दबंगई!

कनखल पुलिस ने स्पष्ट किया है कि सार्वजनिक स्थानों पर स्टंट करना न केवल कानून का उल्लंघन है, बल्कि इससे स्वयं की और अन्य लोगों की जान भी खतरे में पड़ सकती है।

पुलिस ने लोगों से अपील की है कि रोमांच के नाम पर इस तरह की लापरवाही न करें और नियमों का पालन करें, अन्यथा सख्त कार्रवाई की जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 7 2 4
Users Today : 880
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 7 2 4
Users Today : 880
Users Yesterday : 747