न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’! BIG BREAKING:: हर-हर महादेव के जयघोष से गूंजा हरिद्वार! जूना अखाड़े की पवित्र छड़ी यात्रा रवाना, ओम पर्वत तक पहुंचेगी साधु-संतों की टोली BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों में तेजी, मेलाधिकारी सोनिका का निरीक्षण,, अधिकारियों को समय पर गुणवत्तापूर्ण काम पूरा करने के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: 7 महीने तक पुलिस को देता रहा चकमा, आखिर ऑपरेशन प्रहार में फंस ही गया 5 हजार का इनामी! बुग्गावाला पुलिस ने दबोचा
Home » मांग » “हरिद्वार में DFO स्वप्निल अनिरुद्ध के खिलाफ जनाक्रोश फूटा, जन अधिकार पार्टी ने किया पुतला दहन, राज्यपाल से बर्खास्तगी की मांग”

“हरिद्वार में DFO स्वप्निल अनिरुद्ध के खिलाफ जनाक्रोश फूटा, जन अधिकार पार्टी ने किया पुतला दहन, राज्यपाल से बर्खास्तगी की मांग”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जन अधिकार पार्टी (ज.) द्वारा आज वन विभाग हरिद्वार में व्याप्त भ्रष्टाचार, अवैध खनन, अवैध कटान व फर्जी प्लांटेशन, बाघ हत्या और अवैध वसूली के विरोध में पैदल मार्च कर डी एफ ओ कार्यालय हरिद्वार कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया गया। पार्टी कार्यकर्ताओं ने डीएफओ कार्यालय हरिद्वार के बाहर स्वप्निल अनिरुद्ध का पुतला दहन कर जमकर नारेबाजी की।

कार्यक्रम जन अधिकार पार्टी (ज.) के राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली की उपस्थिति में एवं राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। प्रदर्शन के बाद सिटी मजिस्ट्रेट के माध्यम से महामहिम राज्यपाल को ज्ञापन प्रेषित किया गया। जिसमें मांग की गई है कि डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर बर्खास्त किया जाए। कुड़कावाला, रसूलपुर, बंजारावाला व हजारा में हो रहे अवैध खनन की सीबीआई जांच हो।

श्यामपुर, लक्सर, रुड़की व चिड़ियापुर रेंज में हुए अवैध कटान व फर्जी प्लांटेशन घोटाले की उच्च स्तरीय जांच कराकर सरकारी धन की वसूली दोषी अधिकारियों से की जाए। रेंज अधिकारी विनय राठी को हटाना मात्र खानापूर्ति है। डीएफओ सहित सभी दोषियों पर आपराधिक मुकदमा दर्ज हो। राष्ट्रीय अध्यक्ष आज़ाद अली ने कहा कि हरिद्वार वन प्रभाग में डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध के संरक्षण में खुलेआम वन संपदा की लूट हो रही है। अवैध वसूली की जा रही हैँ। कागजों में प्लांटेशन और धरातल पर अवैध खनन-कटान चल रहा है। सरकार ने कार्यवाही नहीं की तो जन अधिकार पार्टी (ज.) उग्र आंदोलन को बाध्य होगी। राष्ट्रीय महासचिव हेमा भण्डारी ने कहा कि उत्तराखण्ड की हरियाली को माफिया-अफसर गठजोड़ बर्बाद कर रहा है। डीएफओ स्वप्निल अनिरुद्ध को बचाने का प्रयास हुआ तो हम सड़कों पर उतरेंगे। राज्यपाल जी तत्काल संज्ञान लें।

ALSO READ  "चारधाम यात्रा की रफ्तार न थमे! पुष्कर सिंह धामी ने हरदीप सिंह पुरी से की बड़ी मांग — 100% LPG सप्लाई के साथ अतिरिक्त कोटा भी जरूरी"

इस अवसर पर सैकड़ों कार्यकर्ता मौजूद रहे। प्रमुख रूप से प्रदेश पदाधिकारियो मेँ मास्टर रिजवान, कुर्बान अली हसरत अली, जिलाध्यक्ष नदीम, महिला अध्यक्ष ग्रामीण कोमल, उपाध्यक्ष गरिमा ठाकुर, रीना युवा मोर्चा अध्यक्ष शालिम शाह, शाहरुख़ खान, राव अफराज जाबिर अंसारी, जिला पदाधिकारी माँगा हसन, गुल्लु अंसारी, मिडिया प्रभारी अमन जैन, इंतजार,डॉ जहाँगीर, लक्सर प्रभारी जमाल अख्तर, बोलिशाह, शाहनज़र, डॉ कामिल, मुराद दरियापुर, के साथ सैकड़ो कार्यकर्त्ता शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 1
Users Today : 416
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 3 9 1
Users Today : 416
Users Yesterday : 496