न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » निरीक्षण » “सोमवती स्नान से पहले हरकी पैड़ी पहुंचे DM-SSP, मां गंगा की आरती में लिया आशीर्वाद, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण”

“सोमवती स्नान से पहले हरकी पैड़ी पहुंचे DM-SSP, मां गंगा की आरती में लिया आशीर्वाद, सुरक्षा और श्रद्धालुओं की व्यवस्थाओं का किया निरीक्षण”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। जिलाधिकारी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने आगामी सोमवती अमावस्या स्नान के दृष्टिगत रविवार सायं हरकी पैड़ी पहुंचकर सुरक्षा एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

इस दौरान दोनों अधिकारियों ने गंगा आरती में सहभागिता कर मां गंगा से जनपद की सुख-समृद्धि एवं कुशलता की कामना की।

निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने हरकी पैड़ी एवं आसपास के घाटों पर तैनात पुलिस बल, बैरिकेडिंग, भीड़ प्रबंधन, यातायात व्यवस्था, पार्किंग एवं आपातकालीन सेवाओं की तैयारियों की समीक्षा की।अधिकारियों ने संबंधित विभागों को निर्देश दिए कि श्रद्धालुओं की सुविधा और सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए सभी व्यवस्थाएं समय रहते पूरी कर ली जाएं।

एसएसपी ने पुलिस अधिकारियों को संवेदनशील स्थलों पर विशेष निगरानी रखने तथा संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर बनाए रखने के निर्देश दिए।जिलाधिकारी ने कहा कि सोमवती स्नान पर बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं के आगमन की संभावना है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय के साथ कार्य करें ताकि स्नान पर्व शांतिपूर्ण एवं सकुशल संपन्न हो सके।

ALSO READ  "हरिद्वार में आकांक्षा हाट का निरीक्षण: डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने महिला उत्पादों की सराहना कर खरीदी पारंपरिक पहाड़ी टोपी, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ‘संपूर्णता अभियान’ को बताया सशक्त पहल"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 1 7
Users Today : 209
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 1 7
Users Today : 209
Users Yesterday : 1368