न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » निरीक्षण » “हरिद्वार में आकांक्षा हाट का निरीक्षण: डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने महिला उत्पादों की सराहना कर खरीदी पारंपरिक पहाड़ी टोपी, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ‘संपूर्णता अभियान’ को बताया सशक्त पहल”

“हरिद्वार में आकांक्षा हाट का निरीक्षण: डीएम मयूर दीक्षित और एसएसपी प्रमेंद्र डोभाल ने महिला उत्पादों की सराहना कर खरीदी पारंपरिक पहाड़ी टोपी, आत्मनिर्भर भारत की दिशा में ‘संपूर्णता अभियान’ को बताया सशक्त पहल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। आज जनपद हरिद्वार में सीसीआर टावर के सामने आयोजित नीति आयोग के “संपूर्णता अभियान” के अंतर्गत आकांक्षा हाट का जिलाधिकारी हरिद्वार मयूर दीक्षित एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक प्रमेंद्र सिंह डोभाल ने संयुक्त रूप से भ्रमण और निरीक्षण किया।
निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सभी स्टालों पर जाकर महिला समूह द्वारा प्रदर्शित उत्पादों की विस्तृत जानकारी प्राप्त की। उन्होंने स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करते हुए स्वयं भी कुछ उत्पाद क्रय किए। जिलाधिकारी ने महिला समूह की हौसला अफजाई एवं सराहना की उन्होंने कहा कि महिला समूह द्वारा तैयार किए जा रहे स्थानीय उत्पादों से जनपद एक अलग पहचान बना रहा है, जिसके लिए उन्होंने तैयार किए जा रहे उत्पादों की बेहतर ढंग से पैकेजिंग करने को भी कहा ।इस अवसर पर जिलाधिकारी और वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक ने उत्तराखंड की पारंपरिक पहाड़ी टोपी खरीद कर और उसे पहनकर उत्तराखण्ड की संस्कृति के प्रति अपना सम्मान व्यक्त किया।
आकांक्षा हाट 28 जुलाई से 2 अगस्त 2025 तक चलेगा। पिछले तीन दिनों में इस हाट में कुल 1 लाख 9 सौ 35 रुपये की प्रभावशाली बिक्री दर्ज की गई है, जो स्थानीय कारीगरों और स्वयं सहायता समूहों के लिए एक बड़ी सफलता है। उन्होंने “संपूर्णता अभियान” के तहत स्थानीय उत्पादों और उद्यमिता को बढ़ावा देने के प्रयासों की सराहना की। तथा यह हाट आत्मनिर्भर भारत की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।
इस अवसर पर सचिव एचआरडीए मनीष कुमार सिंह,उप जिलाधिकारी जितेंद्र कुमार, सहायक परियोजना निर्देशक ललिनी घिल्डियाल,डीपीएम संजय सक्सेना सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 0
Users Today : 23
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 0
Users Today : 23
Users Yesterday : 938