न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम की जनसुनवाई का असर: 68 फरियादें पहुंचीं, 32 शिकायतों का मौके पर ही समाधान BIG BREAKING:: ऋषिकुल में गूंजा आध्यात्मिक संदेश, सतपाल महाराज के जन्मदिन पर जुटा संत समाज; CM धामी ने दी दीर्घायु की शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में डीएम मयूर दीक्षित का सख्त एक्शन, योजनाओं में देरी पर अधिकारियों को दो टूक—समय पर काम, गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं BIG BREAKING:: जन स्वास्थ्य की अनदेखी पर सीएम धामी का सख्त एक्शन, छह इंजीनियर निलंबित BIG BREAKING:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल: 14 अफसरों को मिली नई जिम्मेदारी, देव व्रत जोशी बने हरिद्वार ASP BIG BREAKING:: जनता की चौखट पर सरकार! CM धामी ने सुनीं जनसमस्याएं, अधिकारियों को दिए त्वरित समाधान के सख्त निर्देश
Home » सवाल » “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल”

“धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल”

(SHAJAD ALI HARIDWAR)हरिद्वार। टिहरी गढ़वाल में दलित युवक की हत्या के मामले को लेकर प्रदेश की राजनीति लगातार गर्माती जा रही है।

जहां एक ओर कांग्रेस नेताओं द्वारा हरिद्वार में धरना-प्रदर्शन कर पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग की जा रही है, वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्यकर्ता राजबीर सिंह कटारिया ने कांग्रेस के कथित दोहरे रवैये पर सवाल खड़े किए हैं।

फेसबुक लाइव में उठाए सवाल

राजबीर सिंह कटारिया ने अपने फेसबुक पेज पर लाइव आकर कहा कि यदि कांग्रेस इस मामले को लेकर गंभीर है तो घटना क्षेत्र के जनप्रतिनिधियों की भूमिका भी स्पष्ट होनी चाहिए। उन्होंने सवाल उठाया कि जिस क्षेत्र में यह घटना हुई, वहां के कांग्रेस विधायक विक्रम नेगी अब तक पीड़ित परिवार से मिलने क्यों नहीं पहुंचे।

‘समाज और मानवता राजनीति से ऊपर’

कटारिया ने कहा कि उनका किसी भी राजनीतिक दल से कोई संबंध नहीं है और उनका उद्देश्य केवल पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने की मांग उठाना है।

उन्होंने कहा कि समाज और मानवता किसी भी राजनीतिक विचारधारा से ऊपर हैं। ऐसे मामलों में सभी जनप्रतिनिधियों को दलगत राजनीति से ऊपर उठकर पीड़ित परिवार के साथ खड़ा होना चाहिए।

धरने से ज्यादा जरूरी पीड़ित परिवार का साथ

उन्होंने कहा कि धरना-प्रदर्शन करना लोकतांत्रिक अधिकार है, लेकिन केवल राजनीतिक संदेश देने के बजाय पीड़ित परिवार को सांत्वना और सहायता प्रदान करना अधिक महत्वपूर्ण है। यदि कोई दल खुद को दलितों और कमजोर वर्गों का हितैषी बताता है तो उसे जमीनी स्तर पर भी अपनी जिम्मेदारी निभानी चाहिए।

प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई की सराहना

राजबीर कटारिया ने मामले में जिला प्रशासन और पुलिस की कार्रवाई की सराहना करते हुए कहा कि अब तक चार आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है और अन्य संभावित आरोपियों की तलाश जारी है।

ALSO READ  "फर्जी टीसी से सरकारी योजनाओं की बंदरबांट! गदरपुर में महिला पर गंभीर आरोप, जांच पर टिकी निगाहें"

उन्होंने मांग की कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई सुनिश्चित की जाए ताकि पीड़ित परिवार को न्याय मिल सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 1 4
Users Today : 206
Users Yesterday : 1368
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 6 5 3 1 4
Users Today : 206
Users Yesterday : 1368