न्यूज़ फ्लैश
“तमकनाला आपदा पर CM धामी का एक्शन मोड, राहत-बचाव से कनेक्टिविटी तक हर मोर्चे पर पैनी नजर—अफसरों को ग्राउंड जीरो पर उतरने के निर्देश” “कांवड़ मेला सम्पन्न होते ही सफाई का महाअभियान! CDO ललित नारायण मिश्र के नेतृत्व में 12 से 18 अगस्त तक चमकेगा हरिद्वार” “मुख्यमंत्री धामी की जनसुनवाई में गूंजी जनता की आवाज, समस्याओं पर अफसरों को दिए फटाफट समाधान के सख्त निर्देश” “4.30 करोड़ कांवड़ियों की सुरक्षित घर वापसी! धामी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, संतों ने डीएम-एसएसपी को पहनाई सम्मान की पगड़ी” “फाइव स्टार होटलों में खाद्य सुरक्षा विभाग की धड़ाधड़ जांच, मसाले-दाल के सैंपल से मचा हड़कंप—मिलावट पर सरकार का सख्त वार!” “तीज उत्सव में गूंजा ‘सशक्त नारी–समृद्ध उत्तराखंड’ का संकल्प, CM धामी ने मातृशक्ति से किया सीधा संवाद, बोलीं महिलाएं—अब विकास की कमान हमारे हाथ!”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर, नाबालिग से दुराचार मामले में फरार चल रहा ₹5000 का ईनामी आरोपी अजीम आखिरकार गिरफ्तार, ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा”

“हरिद्वार पुलिस के ऑपरेशन प्रहार का बड़ा असर, नाबालिग से दुराचार मामले में फरार चल रहा ₹5000 का ईनामी आरोपी अजीम आखिरकार गिरफ्तार, ठिकाने बदलकर पुलिस को दे रहा था चकमा”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देशन में चलाए जा रहे “ऑपरेशन प्रहार” अभियान के तहत बहादराबाद पुलिस को बड़ी सफलता हाथ लगी है।

नाबालिग से दुराचार के मामले में फरार चल रहे ₹5000 के ईनामी आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए लगातार अपने ठिकाने बदल रहा था, लेकिन पुलिस की सतर्कता के आगे उसकी एक नहीं चली।

जानकारी के अनुसार प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए आरोपी अजीम पुत्र मुस्तकीम निवासी ग्राम शान्तरशाह, कोतवाली बहादराबाद हरिद्वार को पतंजलि अंडरपास शान्तरशाह क्षेत्र से दबोच लिया। आरोपी के खिलाफ कोतवाली बहादराबाद में मुकदमा अपराध संख्या 61/26 दर्ज है और वह लंबे समय से फरार चल रहा था।

पुलिस अधिकारियों के मुताबिक आरोपी की गिरफ्तारी के लिए लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही थी। आरोपी गिरफ्तारी से बचने के लिए बार-बार अपना स्थान बदल रहा था,

जिसके चलते उसकी तलाश चुनौतीपूर्ण बनी हुई थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार द्वारा आरोपी पर ₹5000 का इनाम घोषित किया गया था।

ऑपरेशन प्रहार के तहत हरिद्वार पुलिस लगातार अपराधियों, वांछितों और ईनामी बदमाशों के खिलाफ अभियान चला रही है। पुलिस का कहना है कि जिले में कानून व्यवस्था बनाए रखने और अपराधियों पर शिकंजा कसने के लिए यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में उपनिरीक्षक उमेश कुमार, उपनिरीक्षक ज्योति नेगी, कांस्टेबल अंकित कुमार, कांस्टेबल नितुल यादव एवं होमगार्ड प्रदीप कुमार शामिल रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 4 1 0
Users Today : 381
Users Yesterday : 585
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 1 4 1 0
Users Today : 381
Users Yesterday : 585