न्यूज़ फ्लैश
🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे” BIG BREAKING:: संस्कृत की नई उड़ान! AI, रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जुड़ेगी देववाणी, 32 मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मान BIG BREAKING:: पुश्तैनी जमीन बनी रिश्तों की दुश्मन! बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार
Home » कार्यवाही » “चकराता में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रात के अंधेरे में चल रही देवदार तस्करी का भंडाफोड़, अवैध लकड़ी से भरी बोलेरो समेत दो तस्कर गिरफ्तार”

“चकराता में वन विभाग की बड़ी कार्रवाई, रात के अंधेरे में चल रही देवदार तस्करी का भंडाफोड़, अवैध लकड़ी से भरी बोलेरो समेत दो तस्कर गिरफ्तार”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून जनपद के चकराता वन प्रभाग में वन अपराधों, अवैध पातन और अवैध वन उपज परिवहन के खिलाफ वन विभाग का विशेष अभियान लगातार जारी है।

प्रभागीय वनाधिकारी चकराता के निर्देशों पर चलाए जा रहे इस अभियान के तहत कानासर रेंज की टीम ने बड़ी सफलता हासिल करते हुए अवैध देवदार लकड़ी के परिवहन में संलिप्त दो अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है।

जानकारी के अनुसार 10 मई 2026 की रात करीब 9 बजे वन क्षेत्राधिकारी कानासर रेंज अपनी टीम के साथ मिशो-बुधेर बीट क्षेत्र में गश्त और सघन चेकिंग अभियान चला रहे थे। इसी दौरान लोखंडी के पास वन मोटर मार्ग पर एक बोलेरो वाहन और एक स्कूटी संदिग्ध अवस्था में दिखाई दी।

टीम ने जब दोनों वाहनों को रोककर तलाशी ली तो बोलेरो वाहन में अवैध रूप से देवदार प्रजाति की गोल लकड़ी लदी मिली। मौके से दो नग देवदार प्रकाष्ठ भी बरामद किए गए।

वन विभाग की टीम को देखकर आरोपी भागने का प्रयास करने लगे, लेकिन टीम ने तत्परता दिखाते हुए दोनों को मौके पर ही पकड़ लिया। तलाशी में एक कुल्हाड़ी, एक कटार, दो मोबाइल फोन तथा लगभग 0.550 घन मीटर देवदार गोल प्रकाष्ठ बरामद किया गया।

वन विभाग ने बोलेरो वाहन संख्या UK16 TA-0490, स्कूटी संख्या UK16 E-8599 सहित बरामद सामग्री को कब्जे में लेकर रेंज कार्यालय चकराता पहुंचाया। मामले में भारतीय वन अधिनियम 1927 (उत्तराखंड संशोधन 2001) की विभिन्न धाराओं के तहत वन अपराध दर्ज कर अग्रिम वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

गिरफ्तार अभियुक्तों की पहचान कासिया उर्फ कार्तिक पुत्र बलिया और रणवीर पुत्र कुमपाल भारती निवासी ग्राम लोहारी, चकराता के रूप में हुई है। कार्रवाई में वन क्षेत्राधिकारी अवनीश त्रिपाठी सहित वन विभाग की टीम शामिल रही।

ALSO READ  BIG BREAKING:इब्राहिमपुर में प्रशासन का बड़ा एक्शन! प्राथमिक पाठशाला की जमीन से हटा अवैध कब्जा, अतिक्रमण मुक्त हुई सरकारी भूमि

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 3 7 4
Users Today : 191
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 3 7 4
Users Today : 191
Users Yesterday : 1573