न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: रोशनाबाद में बेटियों का दमदार दांव! राज्य स्तरीय जूडो मुकाबलों में दिखा जबरदस्त रोमांच BIG BREAKING:: हरिद्वार में पंचायत उपचुनाव का बजा बिगुल, अब गांव की गद्दी पर किसका कब्जा? 17 सीटों के लिए 30 सितंबर से नामांकन, 12 अक्टूबर को वोटिंग! BIG BREAKING:: मौहब्बेवाला ब्लैक स्पॉट पर अब 24×7 पहरा! हादसे रोकने को टास्क फोर्स तैनात, ओवरस्पीड-ओवरलोडिंग पर कसेगा शिकंजा 🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ
Home » एक्शन » “ऑपरेशन प्रहार का डबल एक्शन: सिडकुल पुलिस ने हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा, 62 शराबी धर दबोचे, महिलाओं से छेड़छाड़ पर भी सख्त वार”

“ऑपरेशन प्रहार का डबल एक्शन: सिडकुल पुलिस ने हुड़दंगियों पर कसा शिकंजा, 62 शराबी धर दबोचे, महिलाओं से छेड़छाड़ पर भी सख्त वार”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर चलाए जा रहे ऑपरेशन प्रहार के अंतर्गत थाना सिडकुल पुलिस ने एक बार फिर सख्त कार्रवाई करते हुए असामाजिक तत्वों पर बड़ी कार्रवाई की है।

सार्वजनिक स्थानों, होटल-ढाबों और सड़क किनारे शराब पीकर हुड़दंग करने वालों के खिलाफ चलाए गए इस विशेष अभियान में कुल 62 व्यक्तियों को पकड़ा गया।

थानाध्यक्ष अजय शाह के नेतृत्व में 08 मई 2026 को थाना सिडकुल क्षेत्र में अलग-अलग पुलिस टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया।

इस दौरान फैक्ट्रियों की छुट्टी के समय महिलाओं पर फब्तियां कसने और सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीकर माहौल खराब करने की लगातार मिल रही शिकायतों को गंभीरता से लिया गया।

अभियान के दौरान सार्वजनिक स्थानों पर शराब का सेवन कर रहे एवं हंगामा करने वाले 62 लोगों को मौके पर ही पकड़कर उनके विरुद्ध उत्तराखंड पुलिस अधिनियम की धारा 81 के अंतर्गत चालानी कार्रवाई की गई।

पुलिस ने सभी को सख्त चेतावनी देते हुए कहा कि भविष्य में यदि कोई भी व्यक्ति सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीते या पिलाते अथवा हुड़दंग करते पाया गया तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

पुलिस ने स्पष्ट किया कि महिलाओं की सुरक्षा और सार्वजनिक व्यवस्था बनाए रखना सर्वोच्च प्राथमिकता है। थाना सिडकुल पुलिस का यह अभियान आगे भी लगातार जारी रहेगा, जिससे क्षेत्र में शांति एवं कानून व्यवस्था बनी रहे।थाना सिडकुल पुलिस

ALSO READ  "चारधाम यात्रा 2026 में ऐतिहासिक बदलाव! गढ़वाल आयुक्त का सख्त एक्शन प्लान—मंदिर परिसरों में मोबाइल-कैमरा बैन, 7 दिन में टेंडर, फास्ट ट्रैक पर तैयारियां, सुरक्षित-सुगम यात्रा का संकल्प"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 4 3 8
Users Today : 255
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 4 3 8
Users Today : 255
Users Yesterday : 1573