न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन BIG BREAKING:: बहादराबाद में सजी बुजुर्गों के सम्मान की महफिल, 14 सामाजिक संगठनों को सम्मान—विधायक आदेश चौहान ने कहा, “वृद्धजन समाज की अनमोल धरोहर”
Home » एक्शन » “मतदाता सूची महाअभियान पर सीईओ का बड़ा एक्शन! फॉर्म 6, 7 और 8 की होगी रोज समीक्षा, एक हफ्ते में हर बूथ तक पहुंचेगी ASD लिस्ट”

“मतदाता सूची महाअभियान पर सीईओ का बड़ा एक्शन! फॉर्म 6, 7 और 8 की होगी रोज समीक्षा, एक हफ्ते में हर बूथ तक पहुंचेगी ASD लिस्ट”

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ बी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम ने मंगलवार को आगामी विशेष गहन पुनरीक्षण अभियान के दृष्टिगत सचिवालय में सभी जनपदों जिलाधिकारियों के साथ वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से तैयारियों के सम्बंध में समीक्षा बैठक की।मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने बैठक में निर्देश दिए कि सभी जनपद अपनी तैयारियों को अन्तिम रुप देते हुए, मैपिंग में तेजी लाएं। मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए

कि फार्म 6,7 और 8 का दैनिक रुप से अनिवार्य रिव्यू कर उनका निष्पादन करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक बूथ पर तैयार ASD (ऐबसेंट, शिफ्टेड, डेथ) लिस्ट को राजनैतिक दलों के बीएलए को भी अनिवार्य रुप से साझा किया जाए। उन्होंने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह में ASD सूची सभी बूथ लेवल एजेंट्स को उपलब्ध करा दी जाए।बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने सभी जनपदों के गणना प्रपत्र के प्रिंटिंग, लॉजिस्टिक एवं डिस्ट्रिव्यूशन प्लान की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में मुख्य निर्वाचन अधिकारी ने निर्देश दिए कि आगामी एक सप्ताह में सभी जिलाधिकारी सम्बंधित नगर निगम क्षेत्रों के नगर आयुक्तों के साथ बैठक कर SIR के प्लान को और प्रभावी बनाए।इसके साथ ही बीएलओ के प्रशिक्षण कार्यक्रमों को और भी प्रभावी रुप से चलाया जाए।बैठक में अपर मुख्य निर्वाचन अधिकारी डॉ. विजय कुमार जोगदंडे, संयुक्त मुख्य निर्वाचन अधिकारी प्रकाश चन्द्र दुम्का, उप मुख्य निर्वाचन अधिकारी किशन सिंह नेगी, सहायक मुख्य निर्वाचन अधिकारी मस्तू दास सहित सभी जनपदों के जिलाधिकारी वर्चुअल रुप से जुड़े रहे।

ALSO READ  "मुलजिम फरारी पर हरिद्वार पुलिस में हड़कंप, एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल का सख्त एक्शन — कोर्ट मोहर्रिर निलंबित, 7 दिन में जांच रिपोर्ट तलब"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 4 5 2
Users Today : 409
Users Yesterday : 1033