न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: छठ पर्व पर स्वामी रामदेव की देशवासियों से बड़ी अपील, बोले– अपनी जड़ों की ओर लौटें, योग-आयुर्वेद और सनातन संस्कृति को बनाएं जीवन का आधार! BIG BREAKING:: आदि गौरव महोत्सव में दिखी जनजातीय संस्कृति और विरासत की भव्य झलक, सीएम धामी बोले– जनजातीय समाज का सम्मान और सशक्तिकरण सरकार की प्राथमिकता BIG BREAKING:: उत्तराखंड में उद्योगों और निर्यात को नई उड़ान, धामी बोले– निवेशकों के लिए सरकार बनेगी सारथी, प्रदेश में खुलेंगे रोजगार के नए द्वार BIG BREAKING:: एआरटीओ कार्यालय की व्यवस्थाओं पर अपर परिवहन आयुक्त ने जताया संतोष, चैटबॉट और टोकन प्रणाली की सराहना, चिल्ड्रन ट्रैफिक पार्क को लेकर दिए अहम निर्देश BIG BREAKING:: बहादराबाद पुलिस का बड़ा एक्शन! अवैध असलहा तस्करी गिरोह का चौथा बदमाश भी गिरफ्तार, 6 पिस्टल और तमंचा समेत हथियारों का जखीरा बरामद BIG BREAKING:: सीएम धामी ने सपरिवार की डिजिटल जनगणना, प्रदेशवासियों से की स्व-गणना में बढ़-चढ़कर भाग लेने की अपील
Home » एक्शन » “नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं!” SSP नवनीत भुल्लर का बड़ा एक्शन प्लान — “कोई पैडलर नहीं बचेगा, पूरी चेन जाएगी जेल!”

“नशे के सौदागरों की अब खैर नहीं!” SSP नवनीत भुल्लर का बड़ा एक्शन प्लान — “कोई पैडलर नहीं बचेगा, पूरी चेन जाएगी जेल!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह भुल्लर ने अपराध गोष्ठी में एसपी क्राईम/ट्रैफिक निशा यादव, एसपी सिटी अभय सिंह, एसपी देहात शेखर चंद्र सुयाल सहित जनपद के सभी राजपत्रित पुलिस ऑफिसर्स एवं समस्त थाना प्रभारियों की मौजूदगी में विभिन्न अपराध शीर्षकों एवं अन्य महत्वपूर्ण बिन्दुओं पर चर्चा करते हुए दिशा-निर्देश दिए गए

कि सभी प्रभारी सुनिश्चित करें कि चारधाम यात्रा मार्ग में गस्त व पैट्रोलिंग/यातायात पुलिस की टीमें लगातार एक्टिव रहें ताकी किसी भी प्रकार यातायात व्यवस्था प्रभावित होने या दुर्घटना होने की स्थिति में पीड़ित जन को जल्द से जल्द मदद मिल पाए।

चारधाम यात्रा धीर-धीरे अपने चरम पर आ रही है जिसे सकुशल संपन्न कराना हम सभी कि जिम्मेदारी है और यह बिना आपसी समन्वय के संभव नहीं। इसलिए जनपद में तैनात सभी ऑफिसर्स आपसी समन्वय स्थापित करें और अन्य विभाग से भी सवांद कर आवश्यक सहयोग प्राप्त करें। ऑपरेशन प्रहार में जनपद के सभी अधिकारियों एंव कर्मचारिगणों द्वारा अच्छा कार्य किया गया है ,भविष्य में भी मै सभी से अपेक्षा करता हूँ की जनपद/पुलिस मुख्यालय स्तर पर जो भी अभियान चलाये जाते है उसमें अपना शत-प्रतिशत देंगे।

अपराधियों की कुण्डली खंगालकर उनके विरुद्ध पिट एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही अमल में लाए जाये कोई भी नशा बेचने वाला या बड़ा सप्लायर किसी भी सूरत में बचना नही चाहिये सभी को जेल भेजा जाये।

सभी थाना प्रभारी अपने-अपने क्षेत्रों में निवास करने वाले सीनियर सिटिजनों के सुरक्षा के दृष्टीगत थाना प्रभारी/हल्का प्रभारी समय समय पर क्षेत्र में रह रहे सीनियर सिटिजन के घर जाकर उनसे करें वार्तालाप करें एंव उन्हे महत्वपूर्ण नम्बर अवश्य उब्लब्ध कराये जिससे की आवश्यकता पड़ने पर तुरन्त संपर्क कर सकें।

ALSO READ  BIG BREAKING:: छात्रों के झगड़े में पुलिस की बड़ी लापरवाही उजागर, एसपी ने टटीरी चौकी इंचार्ज समेत सभी 14 पुलिसकर्मियों को किया लाइन हाजिर

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक द्वारा निर्देश दिए गए हैं कि ⁠वर्तमान में समर सीजन चल रहा है जिससे आगजनी का खतरा बढ़ जाता है, अत: आगजनी की सूचना पर फायर टीम द्वारा तत्काल रिस्पोन्स कर मय उपकरण के मौके पर जाकर कार्यवाही की जाये जिससे जन-धन की क्षति से बचा जाये, लापरवाही कदापि न होशिकायती प्रार्थनापत्रों का शीघ्र निस्तारण किया जाए।

संबंधित क्षेत्राधिकार प्राप्त शिकायती प्रार्थना पत्रों की साप्ताहित समीक्षा कर तेजी से प्रार्थना पत्रों का स्पष्ट निस्तारण पर फोकस करें। सभी सर्किल अधिकारी अपने अपने क्षेत्रों में होने वाले जघन्य अपराधों में सख्ती से कार्यवाही करते हुये अभियुक्तों की गिरफ्तारी कर तत्कारल वैधानिक कार्यवाही अमल में लाई जाये जिससे की अपराधियों में पुलिस का खौफ हो।

पुलिस मुख्यालय द्वारा विभिन्न स्तर पर ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से शिकायती प्रकरण भेजे जाते हैं जिनमें सभी प्रभारी समय अवधि के अंतर्गत कार्रवाई कर निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे l

“हरिद्वार में बिना सत्यापन दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, 25 वाहन सीज होते ही चालकों में मचा हड़कंप!”

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 7 5 3
Users Today : 780
Users Yesterday : 786
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 1 1 7 5 3
Users Today : 780
Users Yesterday : 786