न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हरिद्वार में गूंजा ‘वोकल फॉर लोकल’ का दमदार संदेश, स्थानीय हुनर और उत्पादों को मिलेगा बड़ा बाजार, उद्यमियों को रोजगार की नई उड़ान BIG BREAKING:: स्वास्थ्य सेवाओं में लापरवाही पर DM का बड़ा एक्शन, ANM निलंबित; 12 मातृ मृत्यु मामलों की गहन जांच से मचा हड़कंप BIG BREAKING:: राज्यसभा सांसद खेलकूद प्रतियोगिता में खिलाड़ियों का दमदार प्रदर्शन, कबड्डी-रिले-पिट्टू और भाला फेंक में विजेताओं ने लहराया परचम BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल ने सुनी जवानों की समस्याएं, 40वीं पीएसी में 33 कार्मिकों को उत्कृष्ट सेवा पर मिला सम्मान BIG BREAKING:: रुड़की में नगर निगम की जमीनों का महा-सर्वे, शेरपुर-खंजरपुर-मलकपुर में अवैध कब्जों पर बड़ी कार्रवाई की तैयारी BIG BREAKING:: 25 पॉइंट कार्यक्रम पर CS का सख्त एक्शन, योजनाओं का हिसाब नहीं अब जनता को मिला लाभ देखेंगे आनन्द बर्द्धन
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में बिना सत्यापन दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, 25 वाहन सीज होते ही चालकों में मचा हड़कंप!”

“हरिद्वार में बिना सत्यापन दौड़ रहे ई-रिक्शाओं पर परिवहन विभाग का ताबड़तोड़ एक्शन, 25 वाहन सीज होते ही चालकों में मचा हड़कंप!”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शहर में यातायात व्यवस्था को दुरुस्त करने और सड़क सुरक्षा को मजबूत बनाने के लिए परिवहन विभाग लगातार सख्त अभियान चला रहा है।

जिलाधिकारी मयूर दीक्षित के निर्देश पर सोमवार को शिवमूर्ति चौक से ललतारो पुल के बीच विशेष ई-रिक्शा सत्यापन एवं चेकिंग अभियान चलाया गया।अभियान के दौरान बिना सत्यापन और बिना निर्धारित क्यूआर कोड स्टिकर संचालित ई-रिक्शाओं के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की गई।

 “अब बिना सत्यापन वाले ई-रिक्शाओं की शहर में एंट्री मुश्किल, परिवहन विभाग पूरी तरह एक्शन मोड में दिखाई दिया।”

इस अभियान का नेतृत्व सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) नेहा झा और सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन) निखिल शर्मा ने संयुक्त रूप से किया।

उनके साथ परिवहन कर अधिकारी मुकेश भारती और मनीषा शाह भी मौजूद रहे। अधिकारियों ने सड़क पर चल रहे ई-रिक्शाओं के दस्तावेजों की बारीकी से जांच की।जांच के दौरान पंजीकरण प्रमाणपत्र, फिटनेस, बीमा, चालक लाइसेंस और विभाग द्वारा जारी क्यूआर कोड स्टिकर की विशेष रूप से जांच की गई।

कई ई-रिक्शाओं में गंभीर अनियमितताएं पाए जाने पर विभाग ने 25 ई-रिक्शाओं को तत्काल सीज कर दिया, जबकि वाहन चालकों के खिलाफ मोटर वाहन अधिनियम के तहत चालानी कार्रवाई भी की गई।

 “यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वालों पर अब लगातार चलेगा विभाग का डंडा, नियम तोड़ने वालों को नहीं मिलेगी राहत।”

अधिकारियों ने साफ कहा कि सड़क सुरक्षा से किसी भी तरह का समझौता नहीं किया जाएगा। सभी ई-रिक्शा चालकों को समय से सत्यापन कराने और दस्तावेज अपडेट रखने के निर्देश दिए गए हैं।

परिवहन विभाग ने आमजन से भी अपील की है कि वे यातायात नियमों का पालन करें और शहर में सुरक्षित एवं व्यवस्थित परिवहन व्यवस्था बनाए रखने में सहयोग करें।

ALSO READ  "मंगलौर में पुलिस की जबरदस्त दबिश: ₹5000 का इनामी गुड्डू तमंचे समेत दबोचा गया, किसानों के ट्यूबवेलों से मोटर चोरी करने वाला गिरोह बेनकाब!"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 7
Users Today : 177
Users Yesterday : 861
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 5 1 8 7
Users Today : 177
Users Yesterday : 861