न्यूज़ फ्लैश
“हरकी पौड़ी की सफाई पर नगर आयुक्त सख्त, घाटों से कूड़ा-अतिक्रमण हटाने को दिए कड़े निर्देश” “देहरादून में पुलिस-बदमाश मुठभेड़, चैन स्नैचर आकाश उर्फ ‘तमंचा’ पैर में गोली लगने से घायल; तमंचा और लूटी चैन बरामद” “निरस्त फर्म को 7.72 लाख का भुगतान पड़ा भारी! ग्राम पंचायत विकास अधिकारी अजय कुमार निलंबित, जांच के आदेश से मचा हड़कंप” “कांवड़ मेला सफल होने पर सुशील राठी ने थपथपाई प्रशासन की पीठ, बोले—श्रद्धालुओं की सेवा-सुरक्षा सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता” “लक्सर में वंदे भारत ट्रेन की चपेट में आने से 19 वर्षीय किन्नर की मौत, मौके पर मचा हड़कंप” “सेंट मैरी स्कूल में छात्रों को सड़क सुरक्षा, साइबर क्राइम और नशे के खिलाफ किया जागरूक”
Home » कार्यवाही » “बहादराबाद में 21 किलो 560 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार: हरिद्वार पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन को मिली मजबूती”

“बहादराबाद में 21 किलो 560 ग्राम गांजे के साथ तस्कर गिरफ्तार: हरिद्वार पुलिस का नशे के कारोबार पर बड़ा प्रहार, ‘ड्रग्स फ्री देवभूमि’ मिशन को मिली मजबूती”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। Haridwar Police ने नशे के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए कोतवाली बहादराबाद क्षेत्र से 21.560 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद कर एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नवनीत सिंह के नेतृत्व में चलाए जा रहे अभियान के तहत 18 फरवरी 2026 को नहर पटरी बहादराबाद के पास चेकिंग के दौरान दो संदिग्ध युवक दिखाई दिए। पुलिस को देख एक आरोपी फरार हो गया, जबकि दूसरे को घेराबंदी कर पकड़ लिया गया।

गिरफ्तार आरोपी की पहचान गोविन्दा पुत्र कश्मीरा नाथ निवासी हरिपुर कला (आनंदोश्वाश्रम), थाना रायवाला, जनपद देहरादून (उम्र 30 वर्ष) के रूप में हुई है। तलाशी में उसके पास मौजूद सफेद कट्टे से 21 किलो 560 ग्राम वाणिज्यिक मात्रा में अवैध गांजा बरामद हुआ। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गांजा उसे भानियावाला निवासी सूरज ने सप्लाई किया था।

पुलिस ने आरोपी के खिलाफ NDPS एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। फरार साथी की तलाश में दबिश दी जा रही है। पुलिस ने आमजन से नशे के खिलाफ अभियान में सहयोग की अपील की है।

पुलिस टीम

1. प्रभारी निरीक्षक कोतवाली बहादराबाद विजय सिंह

2. व०उप०नि० नितिन विष्ट

3. उप०नि० करम सिंह

4. कानि० शाह आलम

5. कानि० मुकेश राणा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 6 0 4
Users Today : 230
Users Yesterday : 919
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 6 6 0 4
Users Today : 230
Users Yesterday : 919