न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास
Home » चैकिंग » “रोशनाबाद कोर्ट में हरिद्वार पुलिस का सुरक्षा कवच: SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर BDS, डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर संग चला हाईअलर्ट चेकिंग अभियान”

“रोशनाबाद कोर्ट में हरिद्वार पुलिस का सुरक्षा कवच: SSP नवनीत सिंह के निर्देश पर BDS, डॉग स्क्वॉड और मेटल डिटेक्टर संग चला हाईअलर्ट चेकिंग अभियान”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार नवनीत सिंह के निर्देशानुसार जनपद पुलिस ने जिला एवं सत्र न्यायालय रोशनाबाद परिसर में व्यापक सुरक्षा जांच अभियान चलाया। यह अभियान एसपी सिटी के नेतृत्व में बम निरोधक दस्ता (BDS) टीम और सिडकुल थाना पुलिस की संयुक्त टीम द्वारा संचालित किया गया। अभियान का उद्देश्य न्यायालय परिसर में सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक मजबूत करना तथा किसी भी संभावित खतरे को समय रहते निष्क्रिय करना रहा।चेकिंग के दौरान न्यायालय परिसर में प्रवेश करने वाले प्रत्येक व्यक्ति और वाहन की गहन तलाशी ली गई। डॉग स्क्वॉड की मदद से परिसर के विभिन्न हिस्सों की जांच की गई, वहीं मेटल डिटेक्टर के माध्यम से संदिग्ध वस्तुओं की पहचान सुनिश्चित की गई। पुलिस टीम ने न्यायालय भवन, पार्किंग स्थल और आसपास के क्षेत्रों का बारीकी से निरीक्षण किया।अभियान के दौरान सुरक्षा मानकों के पालन की भी समीक्षा की गई और संबंधित कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। पुलिस अधिकारियों ने न्यायालय परिसर में तैनात सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता बरतने और संदिग्ध गतिविधियों की तत्काल सूचना देने के निर्देश दिए।पुलिस प्रशासन का कहना है कि न्यायालय जैसे संवेदनशील स्थलों पर नियमित अंतराल पर इस प्रकार के सघन चेकिंग अभियान चलाए जाते रहेंगे। इसका उद्देश्य आमजन, अधिवक्ताओं और न्यायालय कर्मियों को सुरक्षित वातावरण प्रदान करना है।जनपद पुलिस ने स्पष्ट किया कि कानून-व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने और किसी भी अप्रिय घटना को रोकने के लिए सुरक्षा व्यवस्थाओं में कोई ढिलाई नहीं बरती जाएगी। इस अभियान से न्यायालय परिसर में सुरक्षा का भरोसा और मजबूत हुआ है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 7 8 3
Users Today : 740
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 7 8 3
Users Today : 740
Users Yesterday : 1033