न्यूज़ फ्लैश
“2 घंटे की मूसलाधार बारिश से हरिद्वार में मचा हड़कंप! सूखी नदी बनी उफनता सैलाब, बह गईं कई गाड़ियां… क्रेन और हाइड्रा से चला हाई वोल्टेज रेस्क्यू ऑपरेशन” “कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव” “गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!”
Home » कार्यवाही » रुड़की में एआरटीओ की सख्त कार्रवाई! एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलाडिया की अगुवाई में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ पर ताबड़तोड़ प्रहार, नियम तोड़ने वालों में हड़कंप

रुड़की में एआरटीओ की सख्त कार्रवाई! एआरटीओ कृष्ण चंद्र पलाडिया की अगुवाई में ‘ड्रिंक एंड ड्राइव’ पर ताबड़तोड़ प्रहार, नियम तोड़ने वालों में हड़कंप

(शहजाद अली हरिद्वार) रूड़की। माननीय मुख्यमंत्री महोदय के आदेशों के क्रम में तथा आदरणीय जिलाधिकारी हरिद्वार के निर्देशों के अनुपालन में सड़क सुरक्षा को सुदृढ़ करने के उद्देश्य से जनपद में ड्रिंक एंड ड्राइव के विरुद्ध विशेष चेकिंग अभियान चलाया गया। यह अभियान आरटीओ प्रवर्तन देहरादून डॉ. अनीता चमोला मैडम के निर्देशों एवं उनके निरंतर सुपरविजन में प्रभावी रूप से संचालित किया गया।विशेष चेकिंग अभियान के दौरान यातायात नियमों के उल्लंघन पर सख्ती से कार्रवाई की गई। अभियान का नेतृत्व एआरटीओ एनफोर्समेंट रुड़की श्री कृष्ण चंद्र पलाडिया द्वारा किया गया। चेकिंग के दौरान शराब पीकर वाहन चलाने वाले वाहन चालकों पर विशेष निगरानी रखी गई और आधुनिक ब्रेथ एनालाइजर की सहायता से जांच की गई।अभियान के अंतर्गत कुल 25 वाहन चालकों के विरुद्ध ड्रिंक एंड ड्राइव सहित अन्य यातायात नियमों के उल्लंघन में चालान किए गए। संबंधित चालकों को न केवल विधिक कार्रवाई का सामना करना पड़ा, बल्कि उन्हें सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों के पालन के प्रति जागरूक भी किया गया। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि शराब पीकर वाहन चलाना न केवल चालक के लिए, बल्कि आम जनता के जीवन के लिए भी गंभीर खतरा है।एआरटीओ एनफोर्समेंट रुड़की श्री कृष्ण चंद्र पलाडिया ने बताया कि इस प्रकार के अभियान आगे भी निरंतर जारी रहेंगे। शासन एवं प्रशासन का स्पष्ट उद्देश्य सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाना तथा आमजन की सुरक्षा सुनिश्चित करना है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे यातायात नियमों का पूर्ण पालन करें, नशे की हालत में वाहन न चलाएं और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी जिम्मेदारी समझें।प्रशासन ने यह भी संकेत दिए हैं कि भविष्य में नियमों की अनदेखी करने वालों के खिलाफ और अधिक सख्त कार्रवाई की जाएगी, ताकि जनपद में सड़क सुरक्षा का वातावरण मजबूत किया जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 7 1 9
Users Today : 364
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 7 1 9
Users Today : 364
Users Yesterday : 723