न्यूज़ फ्लैश
“कांवड़ यात्रा से पहले एक्शन मोड में नगर निगम रुड़की, कांवड़ पटरी मार्ग पर चला महा स्वच्छता अभियान!” “आपदा पर अब नहीं होगी देरी! सेना और यूएसडीएमए ने मिलाया दम, गोल्डन ऑवर में होगा सबसे तेज़ रेस्क्यू ऑपरेशन” “प्लास्टिक छोड़ो, प्रकृति जोड़ो!” — मुख्यमंत्री धामी का बड़ा संकल्प, जनभागीदारी से बनेगा सिंगल-यूज़ प्लास्टिक मुक्त उत्तराखंड “80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव” “गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!” “उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति का बड़ा एक्शन प्लान! NEP-2020 होगा शत-प्रतिशत लागू, कॉलेजों में सेमिनार से लेकर तिरंगा यात्रा तक का ऐलान”
Home » कार्यवाही » “एसएसपी हरिद्वार के सख्त तेवरों से लक्सर में शराब माफियाओं में हड़कंप, एक ही रात में 14 तस्कर गिरफ्तार, 150 लीटर कच्ची शराब बरामद”

“एसएसपी हरिद्वार के सख्त तेवरों से लक्सर में शराब माफियाओं में हड़कंप, एक ही रात में 14 तस्कर गिरफ्तार, 150 लीटर कच्ची शराब बरामद”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर जनपद में अवैध शराब तस्करी और बिक्री के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत कोतवाली लक्सर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने अलग–अलग स्थानों पर छापेमारी कर 14 अवैध शराब तस्करों को गिरफ्तार करते हुए उनके कब्जे से कुल 150 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की है।एसएसपी हरिद्वार द्वारा नशीले पदार्थों की अवैध तस्करी पर सख्त अंकुश लगाने के निर्देश दिए गए थे। इसी क्रम में कोतवाली लक्सर पुलिस द्वारा थाना स्तर पर कई टीमों का गठन कर सघन चेकिंग अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान 31 दिसंबर 2025 एवं 1 जनवरी 2026 की रात्रि में लक्सर क्षेत्र के विभिन्न गांवों और मोहल्लों में कार्रवाई करते हुए आरोपियों को पकड़ा गया।

गिरफ्तार किए गए सभी 14 आरोपियों के विरुद्ध कोतवाली लक्सर पर आबकारी अधिनियम की धारा 60 के तहत कुल 14 अभियोग पंजीकृत किए गए हैं। पुलिस द्वारा सभी आरोपियों के खिलाफ नियमानुसार अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है।

पुलिस अधिकारियों के अनुसार अवैध कच्ची शराब न केवल कानून व्यवस्था के लिए चुनौती है, बल्कि यह आमजन के स्वास्थ्य के लिए भी गंभीर खतरा बनती है। ऐसे में भविष्य में भी इस तरह के अभियानों को और तेज किया जाएगा।

इस कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में कोतवाली लक्सर के कई अधिकारी और कर्मचारी शामिल रहे, जिनकी सतर्कता और मेहनत से यह सफलता मिली। हरिद्वार पुलिस ने स्पष्ट किया है कि अवैध शराब तस्करी में लिप्त लोगों के खिलाफ आगे भी सख्त अभियान जारी रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 5 8 9
Users Today : 234
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 5 8 9
Users Today : 234
Users Yesterday : 723