न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: दशहरा महोत्सव में CM धामी का बड़ा संदेश, सत्य-धर्म की विजय और रामराज्य के आदर्शों के साथ सशक्त उत्तराखण्ड बनाने का संकल्प BIG BREAKING:: विजयदशमी पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने किया रावण दहन, जय श्रीराम के जयकारों से गूंजे नवोदय नगर और भेल के सेक्टर BIG BREAKING:: महा नवमी पर सेनानायक आयुष अग्रवाल ने की माँ भगवती की पूजा-अर्चना, कन्या भोज व भंडारे से भक्तिमय हुआ 40वीं वाहिनी पीएसी का माहौल BIG BREAKING:: कुंभ 2027 को लेकर पुलिस की तैयारी तेज, डॉ. नरेश चौधरी ने 4 दशक के अनुभवों से किया प्रशिक्षित BIG BREAKING:: महानवमी पर सीएम धामी ने किया हवन-पूजन, नौ कन्याओं का पूजन कर मां दुर्गा से मांगा प्रदेश की सुख-समृद्धि का आशीर्वाद BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारी में जुटा हरिद्वार, 21 अक्टूबर से 7 नवंबर तक चलेगा महा स्वच्छता अभियान, हरकी पैड़ी से गंगा घाटों तक सफाई पर रहेगा खास फोकस!
Home » कार्यवाही » कप्तान तृप्ति भट्ट के डंडे का कमाल! जीआरपी हरिद्वार ने फरार पोक्सो आरोपी और मोबाइल चोर को चटखारेदार अंदाज़ में ठोककर भेजा जेल

कप्तान तृप्ति भट्ट के डंडे का कमाल! जीआरपी हरिद्वार ने फरार पोक्सो आरोपी और मोबाइल चोर को चटखारेदार अंदाज़ में ठोककर भेजा जेल

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।कप्तान तृप्ति भट्ट के कुशल नेतृत्व में जीआरपी हरिद्वार पुलिस ने दो अलग-अलग मामलों में बड़ी सफलता हासिल की है। एएसपी अरुणा भारती और सीओ स्वप्निल मुयाल के पर्यवेक्षण में काम कर रही टीम ने एक महीने से फरार चल रहे पोक्सो अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा, वहीं एक मोबाइल चोर को यात्री द्वारा रंगे हाथ पकड़वाकर जेल की सलाखों के पीछे पहुंचा दिया।प्रकरण प्रथम: जून 2025 में थाना जीआरपी हरिद्वार पर दर्ज मुकदमा संख्या 51/25 में नामजद अभियुक्त रावेन्द्र कुमार (उम्र 19 वर्ष, निवासी कौशांबी, उत्तर प्रदेश) लगातार फरार चल रहा था। गिरफ्तारी से बचने के लिए वह हर बार स्थान बदलता रहा, लेकिन थाना प्रभारी के निर्देशन में उपनिरीक्षक प्रमोद कुमार के नेतृत्व में गठित पुलिस टीम ने 8 सितंबर 2025 को हरिद्वार से अभियुक्त को दबोच लिया। न्यायालय के आदेश पर उसे न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया।

प्रकरण द्वितीय: 9 सितंबर 2025 को रेलवे स्टेशन हरिद्वार पर मेरठ निवासी यात्री अमरदीप का मोबाइल चोरी करते समय आरोपी सोनू (निवासी उधम सिंह नगर) रंगे हाथ पकड़ा गया। यात्री ने मौके पर आरोपी को दबोचकर थाने सौंपा। तलाशी में चोरी किया गया रियलमी मोबाइल तथा एक अन्य सैमसंग मोबाइल बरामद हुआ। इस पर मुकदमा अपराध संख्या 86/25 पंजीकृत करते हुए आरोपी को जेल भेजा गया।

जीआरपी हरिद्वार की इन कार्रवाइयों से यात्रियों में सुरक्षा का विश्वास मजबूत हुआ है और अपराधियों को कड़ा संदेश गया है कि कानून से बच पाना आसान नहीं।

ALSO READ  "कांवड़ मेले में मिलावटखोरों पर खाद्य विभाग का शिकंजा! ताबड़तोड़ छापेमारी में लिए नमूने, खराब मसाले और एक्सपायरी कोल्ड ड्रिंक मौके पर नष्ट"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 0
Users Today : 780
Users Yesterday : 672
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 9 3 4 6 0
Users Today : 780
Users Yesterday : 672