न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING: 40वीं वाहिनी PAC में जन्माष्टमी का धमाल, बच्चों की मनमोहक प्रस्तुतियों से सजा मंच, विक्की चौहान के गीतों पर झूम उठा हरिद्वार BIG BREAKING: गुरु सम्मान से सजा राजकमल कॉलेज, डॉ. राघवेंद्र चौहान बोले—शिक्षक ही गढ़ते हैं विद्यार्थियों का उज्ज्वल भविष्य BIG BREAKING: हरिद्वार में हाईवे पर अब नहीं चलेगा कब्जे और पार्किंग का खेल, DM मयूर दीक्षित ने दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING: एआरटीओ निखिल शर्मा की सख्ती, रोशनाबाद कार्यालय में अनधिकृत गतिविधियों पर चला अभियान BIG BREAKING : वारदात से पहले ज्वालापुर पुलिस का बड़ा एक्शन, तमंचे-कारतूस संग आरोपित गिरफ्तार BIG BREAKING: हरिद्वार जीआरपी की जन्माष्टमी में दिखा भक्ति का रंग, 120 नन्हे कलाकारों ने मचाया धमाल
Home » अभियान » छेनागाड़ आपदा के बाद हाहाकार: जमीनी हालात जानने पहुँचे जिलाधिकारी प्रतीक जैन, युद्धस्तर पर जारी राहत-बचाव अभियान, मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे पल-पल की मॉनिटरिंग

छेनागाड़ आपदा के बाद हाहाकार: जमीनी हालात जानने पहुँचे जिलाधिकारी प्रतीक जैन, युद्धस्तर पर जारी राहत-बचाव अभियान, मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे पल-पल की मॉनिटरिंग

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग । जनपद रुद्रप्रयाग के बसुकेदार क्षेत्र अंतर्गत छेनागाड इलाके में 28 अगस्त की रात को आई भीषण दैवीय आपदा के बाद से जिला प्रशासन, आपदा प्रबंधन एजेंसियों और विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा राहत और बचाव कार्य युद्ध स्तर पर जारी हैं। आपदा के कारण कई स्थानों पर भारी नुकसान हुआ है, जिसके चलते सड़क मार्ग टूट गए हैं, संचार संपर्क बाधित हुआ है और 8 लोग लापता हुए है। दैवीय आपदा के बाद प्रशासन की मुस्तैदी और चल रहे कार्यों की जमीनी हकीकत का जायजा लेने के लिए रुद्रप्रयाग के जिलाधिकारी प्रतीक जैन स्वयं ग्राउंड ज़ीरो पर पहुंचे। उन्होंने छेनागाड़ क्षेत्र में चल रहे राहत व बचाव अभियानों का निरीक्षण किया और मौके पर कार्यरत एसडीआरएफ, एनडीआरएफ व डीडीआरएफ की टीमों का मनोबल बढ़ाया।

कठिन परिस्थितियों में राहत-बचाव कार्य जारी

जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि भारी बारिश और भू-स्खलन के कारण मार्ग अवरुद्ध हो गए हैं जिससे राहत कार्यों में कठिनाई हो रही है। इसके बावजूद सभी एजेंसियां पूरी निष्ठा और समर्पण के साथ लापता लोगों की खोज और प्रभावितों की सहायता में जुटी हुई हैं। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिए कि छेनागाड को जोड़ने वाले मार्ग को शीघ्र अति शीघ्र बहाल किया जाए। उन्होंने बताया कि दो स्थान ऐसे हैं जहां कार्य में अत्यधिक बाधाएं आ रही हैं, लेकिन फिर भी प्रशासन का लक्ष्य है कि आगामी दो से तीन दिनों में मार्ग को चालू कर दिया जाए ताकि भारी मशीनें राहत स्थल तक पहुंच सकें और खोज कार्यों को और अधिक प्रभावी बनाया जा सके।

ALSO READ  "उत्तराखंड के भविष्य की आवाज बनी 2.5 लाख कलमें! ‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान में युवाओं ने खोला विजन का पिटारा, CM धामी खुद सुनेंगे 140 चुनिंदा छात्रों के सपने"

ड्रोन सर्वे और हेलीकॉप्टर की मदद से राहत कार्य

आपदा से प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन करने के लिए ड्रोन कैमरों की सहायता ली जा रही है। तालजामण से लेकर छेनागाड़ तक की स्थिति का हवाई सर्वेक्षण कर पुनर्निर्माण की योजनाएं बनाई जा रही हैं। जिलाधिकारी ने बताया कि इस तकनीकी मदद से न केवल राहत कार्यों में तेजी आ रही है, बल्कि पुनःस्थापना की योजनाएं भी प्रभावी ढंग से बनाई जा रही हैं।साथ ही, प्रभावित लोगों तक जरूरी राहत सामग्री पहुँचाने के लिए हेलीकॉप्टर की मदद भी ली जा रही है। जिलाधिकारी ने बताया कि राहत वितरण की रफ्तार को और तेज किया जाएगा ताकि हर परिवार तक समय पर आवश्यक सामान पहुँचाया जा सके। इस कार्य में जिला प्रशासन की कई टीमें लगातार जुटी हुई हैं।

बोल्डरों से राहत कार्यों में चुनौती, हेवी मशीनों की तैनाती जल्द

छेनागाड़ क्षेत्र में बड़े-बड़े बोल्डर राहत कार्यों में सबसे बड़ी चुनौती बनकर सामने आ रहे हैं। जिलाधिकारी प्रतीक जैन ने बताया कि इन बोल्डरों को हटाने के लिए भारी मशीनरी हेवी एक्सकैवेटर ब्रेकर की आवश्यकता है, और इसके लिए मार्ग को हर हाल में जल्द से जल्द बहाल करना प्राथमिकता है।PWD को निर्देश दिए गए हैं कि मार्ग निर्माण कार्य में कोई देरी न हो और सभी संसाधनों को झोंक दिया जाए ताकि बोल्डरों को हटाकर राहत कार्यों में तेजी लाई जा सके।उन्होंने बताया कि बोल्डरो को हटाने के लिए बिस्फोटको का उपयोग करना अंतिम विकल्प होगा जरूरत पड़ती है तो इसे अंतिम विकल्प के रूप में उपयोग किया जाएगा।

ALSO READ  "हर घर बैंकिंग की ओर: हरिद्वार में 1 जुलाई से शुरू होगा 318 ग्राम पंचायतों में वित्तीय समावेशन महाअभियान"

मुख्यमंत्री स्वयं कर रहे हैं राहत कार्यों की मॉनिटरिंग

जिलाधिकारी ने यह भी बताया कि उत्तराखंड के माननीय मुख्यमंत्री स्वयं इस आपदा राहत अभियान की मॉनिटरिंग कर रहे हैं। उन्होंने जनपद रुद्रप्रयाग में आई इस आपदा के मद्देनज़र विशेष पुनर्निर्माण पैकेज के लिए शासन को प्रस्ताव भेजा है। यह पैकेज जल्द ही स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा, जिससे प्रभावित क्षेत्रों में पुनर्निर्माण और पुनर्वास कार्यों को गति दी जा सके।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 9 9 9
Users Today : 552
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 9 9 9
Users Today : 552
Users Yesterday : 930