न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » कार्यवाही » त्योहारों से पहले प्रशासन एक्शन मोड में! रुद्रप्रयाग में बड़ी कार्रवाई — 42 घरेलू सिलेंडर जब्त, मिठाइयों के सैंपल जांच को भेजे, मिलावटखोरों पर चलेगी गाज

त्योहारों से पहले प्रशासन एक्शन मोड में! रुद्रप्रयाग में बड़ी कार्रवाई — 42 घरेलू सिलेंडर जब्त, मिठाइयों के सैंपल जांच को भेजे, मिलावटखोरों पर चलेगी गाज

(शहजाद अली हरिद्वार)रुद्रप्रयाग । जिलाधिकारी प्रतीक जैन के आदेशों के क्रम में आज रुद्रप्रयाग में प्रशासन की संयुक्त टीम ने आगामी त्योहारों को देखते हुए खाद्य प्रतिष्ठानों, होटलों, ढाबों और मिठाई की दुकानों का व्यापक निरीक्षण अभियान चलाया। इस कार्रवाई का उद्देश्य त्योहारों के दौरान आम जनता को शुद्ध एवं सुरक्षित खाद्य सामग्री उपलब्ध कराना तथा अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना था।  कार्यवाही उपजिलाधिकारी रुद्रप्रयाग भगत सिंह फोनिया के नेतृत्व में की गई, जिसमें पुलिस विभाग, खाद्य विभाग, खाद्य सुरक्षा विभाग और तहसील प्रशासन की टीमें शामिल थीं। निरीक्षण के दौरान कई होटलों और ढाबों में व्यावसायिक सिलेंडरों के स्थान पर घरेलू रसोई गैस सिलेंडरों का प्रयोग पाया गया। टीम ने इसे गंभीर अनियमितता मानते हुए तत्काल जब्ती की कार्रवाई की। कुल 42 घरेलू सिलेंडर जब्त किए गए।इसके अतिरिक्त टीम ने मिठाई की दुकानों का भी निरीक्षण किया। त्योहारों के समय मिलावटी मिठाइयों की संभावना को देखते हुए मिठाइयों के सैम्पल लेकर उन्हें जांच के लिए प्रयोगशाला भेजा गया है। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि यदि रिपोर्ट में किसी भी प्रकार की मिलावट या गुणवत्ता में कमी पाई जाती है, तो संबंधित दुकानदारों के खिलाफ कड़ी विभागीय कार्रवाई की जाएगी।निरीक्षण के दौरान फल-सब्जी विक्रेताओं को रेट लिस्ट सार्वजनिक रूप से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए गए। जिन फल सब्जी की दुकानों में रेट लिस्ट नहीं लगी थी, उनके चालान काटे गए और उन्हें चेतावनी दी गई कि भविष्य में लापरवाही पाए जाने पर सख्त दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।

उपजिलाधिकारी भगत सिंह फोनिया ने बताया कि जिलाधिकारी के निर्देशों के तहत यह अभियान चलाया जा रहा है और त्योहारों तक निरंतर जारी रहेगा। उन्होंने कहा, यह सुनिश्चित किया जाएगा कि जिले में बिकने वाले खाद्य पदार्थ शुद्ध और सुरक्षित हों। किसी भी व्यापारी या प्रतिष्ठान को नियमों से खिलवाड़ करने की अनुमति नहीं दी जाएगी।

ALSO READ  "धनपुरा पथरी गैंगरेप केस में पुलिस का शिकंजा: कप्तान डोबाल की सख्त मॉनिटरिंग में मुख्य आरोपी के बाद दोनों नाबालिग भी गिरफ्त में, नियमों के तहत संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेशी की तैयारी"

वहीं, जिला पूर्ति अधिकारी के. एस. कोहली ने जानकारी दी कि अभियान के दौरान विभिन्न होटल, ढाबों और भोजनालयों में घरेलू गैस सिलेंडरों के प्रयोग की पुष्टि हुई, जिसके बाद उन्हें जब्त किया गया। उन्होंने कहा, आज की कार्यवाही में कुल 42 घरेलू गैस सिलेंडर जब्त किए गए हैं। यह अभियान आगे भी जारी रहेगा ताकि किसी भी प्रकार की अवैध गतिविधि पर अंकुश लगाया जा सके।

इस अभियान में तहसीलदार प्रणव पांडेय, खाद्य सुरक्षा अधिकारी मनोज कुमार सेमवाल, सप्लाई इंस्पेक्टर प्रेम बल्लभ सती, चंद्रमोहन बरमोला, विजय शाह, वीरेंद्र नेगी, तथा बाट माप निरीक्षक मयंक चंदोला सहित अन्य अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 6 9
Users Today : 494
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 6 9
Users Today : 494
Users Yesterday : 496