न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » कार्यवाही » “धनपुरा पथरी गैंगरेप केस में पुलिस का शिकंजा: कप्तान डोबाल की सख्त मॉनिटरिंग में मुख्य आरोपी के बाद दोनों नाबालिग भी गिरफ्त में, नियमों के तहत संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेशी की तैयारी”

“धनपुरा पथरी गैंगरेप केस में पुलिस का शिकंजा: कप्तान डोबाल की सख्त मॉनिटरिंग में मुख्य आरोपी के बाद दोनों नाबालिग भी गिरफ्त में, नियमों के तहत संरक्षण में लेकर किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेशी की तैयारी”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।धनपुरा पथरी गैंगरेप मामले में हरिद्वार पुलिस ने तेज और प्रभावी कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को पकड़ लिया है। कप्तान प्रमेन्द्र सिंह डोबाल की सख्त मॉनिटरिंग और ताबड़तोड़ दबिशों के चलते पुलिस पहले ही 15 घंटे में मुख्य आरोपी अरविन्द को गिरफ्तार कर जेल भेज चुकी थी। अब 12 अगस्त की सुबह घटना में शामिल शेष दो आरोपियों को भी दबोच लिया गया, जो जांच में नाबालिग निकले। नियमों के अनुसार दोनों को संरक्षण में लेकर आगे की कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है और उन्हें किशोर न्याय बोर्ड के समक्ष पेश किया जाएगा।यह मामला 9 अगस्त 2025 का है, जब धनपुरा पथरी निवासी एक व्यक्ति ने शिकायत दी कि गांव के अरविन्द और दो अन्य युवकों ने उसकी नाबालिग बेटी को फैक्ट्री के पास बने सुनसान मकान में ले जाकर सामूहिक दुष्कर्म किया और पकड़े जाने के डर से छत से नीचे फेंक दिया। पीड़िता गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती है। शिकायत दर्ज होते ही थाना पथरी पुलिस ने मु.अ.सं. 471/25, धारा 137(2), 87, 70(2), 109 बीएनएस व 5(g)/6 पोक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज किया और तत्काल कार्रवाई शुरू की।

एसएसपी डोबाल ने टीम को स्पष्ट निर्देश दिए कि किसी भी कीमत पर सभी आरोपियों को जल्द गिरफ्तार किया जाए। साथ ही उन्होंने अपील की कि मामले को धार्मिक रंग देने का प्रयास न हो और पीड़िता को न्याय दिलाना ही प्राथमिकता है। इस कार्रवाई में वरिष्ठ उपनिरीक्षक यशवीर सिंह नेगी, महिला उपनिरीक्षक कल्पना शर्मा, कांस्टेबल जयपाल चौहान और कांस्टेबल मुकेश चौहान शामिल रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 7
Users Today : 30
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 7
Users Today : 30
Users Yesterday : 938