न्यूज़ फ्लैश
“साइबर ठगों पर अब सबसे बड़ा वार! RBI और उत्तराखण्ड पुलिस ने बनाया 24×7 एक्शन प्लान, ठगी की रकम तुरंत होगी फ्रीज!” “हरिद्वार में सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर नगर निगम का बड़ा एक्शन, बड़ा बाजार में छापेमारी कर प्रतिबंधित सामग्री जब्त” “5.47 लाख मतदाताओं को नोटिस! अब चूक गए तो वोट देने का अधिकार पड़ सकता है प्रभावित, 3 अगस्त से हर बूथ पर लगेगा विशेष शिविर” “जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं महान” — भगवानपुर से सीएम धामी ने फूंका समरसता का बिगुल! “मेहनत, ईमानदारी और समर्पण का मिला सम्मान — हरीश अधिकारी बने निरीक्षक, SSP ने पहनाए स्टार!” “कांवड़ यात्रा में माहौल बिगाड़ने की साजिश नाकाम, कांवड़ियों को उकसाने वाले दिल्ली के 4 युवक गिरफ्तार!”
Home » निर्देश » हरिद्वार में एआरटीओ निखिल शर्मा का बड़ा ऐलान – कोई भी अपंजीकृत वाहन शो-रूम से बाहर निकला तो डीलरशिप पर गिरेगी गाज, 7 दिन में पंजीकरण अनिवार्य

हरिद्वार में एआरटीओ निखिल शर्मा का बड़ा ऐलान – कोई भी अपंजीकृत वाहन शो-रूम से बाहर निकला तो डीलरशिप पर गिरेगी गाज, 7 दिन में पंजीकरण अनिवार्य

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (एआरटीओ) निखिल शर्मा ने जनपद में स्थित मारुति, किया, टाटा एवं महिंद्रा की डीलरशिप का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिए कि कोई भी अपंजीकृत वाहन शो-रूम से बाहर न ले जाया जाए। उन्होंने कहा कि वाहन बिक्री की तिथि से अधिकतम 7 दिनों के भीतर पंजीकरण अनिवार्य रूप से कराया जाए तथा सभी विवरण सही-सही वाहन पोर्टल पर दर्ज हों। साथ ही, आरटीओ कर दर की सूची डीलरशिप परिसर में प्रमुख स्थान पर चस्पा की जाए ताकि उपभोक्ताओं को जानकारी मिल सके। एआरटीओ ने डीलरों को चेतावनी दी कि नियमों के पालन में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। प्रत्येक डीलरशिप को निर्देशित किया गया कि 7 दिन के भीतर कम्प्लायंस रिपोर्ट एआरटीओ कार्यालय में उपलब्ध कराएं। उन्होंने कहा कि समय-समय पर विभागीय दिशा-निर्देश जारी होंगे और उनका अनुपालन सुनिश्चित किया जाना आवश्यक है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 3 3 5 8
Users Today : 1003
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 3 3 5 8
Users Today : 1003
Users Yesterday : 723