न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कुंभ-2027 की तैयारियों ने पकड़ी रफ्तार! गंगा घाटों का होगा कायाकल्प, पुलों से लेकर संपर्क मार्गों तक चमकेगी हरिद्वार की तस्वीर, मेलाधिकारी सोनिका ने किया स्थलीय निरीक्षण BIG BREAKING:: राज्यपाल से मिले डीजीपी दीपम सेठ, कुंभ-2027 और विधानसभा चुनाव को लेकर पुलिस तैयारियों पर हुई अहम चर्चा BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश
Home » निरीक्षण » सकौती गांव में विकास की नई इबारत लिखने निकली सीडीओ आकांक्षा कोण्डे, ग्रामोत्थान परियोजना से महिला शक्ति को मिलेगा बाजार, आत्मनिर्भर बनेगा गांव

सकौती गांव में विकास की नई इबारत लिखने निकली सीडीओ आकांक्षा कोण्डे, ग्रामोत्थान परियोजना से महिला शक्ति को मिलेगा बाजार, आत्मनिर्भर बनेगा गांव

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 29 अगस्त 2025। मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) श्रीमती आकांक्षा कोण्डे ने विकासखंड नारसन के सकौती गांव में ग्रामोत्थान (रीप) परियोजना के अंतर्गत प्रस्तावित वे साइड अमीनिटीज के लिए भूमि का भौतिक निरीक्षण किया। इस निरीक्षण का उद्देश्य परियोजना के लिए उपयुक्त स्थान का चयन करना और इसकी प्रगति की दिशा तय करना था।यह परियोजना ग्रामीण विकास और आजीविका संवर्धन की दृष्टि से बेहद महत्वपूर्ण है। इसके तहत सड़क किनारे स्थायी आउटलेट्स बनाए जाएंगे, जहां महिला स्वयं सहायता समूहों (SHGs) द्वारा निर्मित हस्तशिल्प और अन्य उत्पादों की बिक्री की जाएगी। इससे महिलाओं को अपने उत्पाद सीधे बाजार तक पहुँचाने का अवसर मिलेगा, उनकी आय में वृद्धि होगी और वे आर्थिक रूप से सशक्त बनेंगी। सीडीओ ने कहा कि यह पहल ग्रामीण अर्थव्यवस्था को मजबूती प्रदान करेगी और महिला सशक्तिकरण की दिशा में भी कारगर कदम साबित होगी।भूमि निरीक्षण के उपरांत सीडीओ ने परियोजना से जुड़े सभी प्रमुख अधिकारियों और प्रतिनिधियों के साथ बैठक की। इस बैठक में परियोजना निदेशक डीआरडीए श्री कैलाश नाथ तिवारी, तहसीलदार रूड़की श्री विकास अवस्थी, जिला परियोजना प्रबंधक श्री संजय सक्सेना, खंड विकास अधिकारी नारसन श्री सुभाष सैनी, आर्टिटेक्ट श्री संजय पाल सहित ब्लॉक रीप परियोजना और एनआरएलएम के प्रतिनिधि व ग्राम प्रधान उपस्थित रहे।बैठक में परियोजना के विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा हुई। सभी अधिकारियों ने इसे समयबद्ध और कुशलतापूर्वक पूरा करने की प्रतिबद्धता जताई।

सीडीओ आकांक्षा कोण्डे ने कहा कि ग्रामोत्थान परियोजना ग्रामीणों के लिए विकास और आत्मनिर्भरता के नए द्वार खोलेगी।

ALSO READ  "SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 6 8 6
Users Today : 577
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 6 8 6
Users Today : 577
Users Yesterday : 1019