न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: चुनाव-2027 को लेकर हरिद्वार प्रशासन अलर्ट, DM ने 29 व्यवस्थाओं के लिए तैनात किए नोडल अधिकारी BIG BREAKING:: 40वीं वाहिनी पीएसी के कायाकल्प की तैयारी तेज! सेनानायक आयुष अग्रवाल ने लिया विकास कार्यों का जायजा, अधिकारियों को दिए गुणवत्ता और समयबद्धता के सख्त निर्देश BIG BREAKING:: बिजली निगमों की वित्तीय सेहत सुधारने के लिए CM धामी का बड़ा एक्शन, सरकारी विभागों पर 539 करोड़ के बकाये पर सख्त निर्देश! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में मौसम का बड़ा अलर्ट! 5 जिलों में ऑरेंज अलर्ट जारी, CM धामी ने अधिकारियों को किया हाई अलर्ट, पर्यटकों की आवाजाही पर भी सख्ती के निर्देश BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी ने पत्नी गीता धामी संग पारंपरिक रीति-रिवाजों से मनाया करवाचौथ, प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं BIG BREAKING:: हरिद्वार में सड़क हादसों पर लगाम लगाने की तैयारी तेज, सड़कों का होगा थर्ड पार्टी सेफ्टी ऑडिट, कैमरों से होगी निगरानी!
Home » उत्साह » मेजर ध्यानचंद जन्मदिवस पर हरिद्वार में छाया खेलों का जादू: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जगाई खेल भावना, सितारों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री योजनाओं से उदीयमान खिलाड़ियों को नयी उड़ान, संसद खेल महोत्सव पोर्टल लॉन्च, चारों ओर दिखा जोश और उत्साह!

मेजर ध्यानचंद जन्मदिवस पर हरिद्वार में छाया खेलों का जादू: त्रिवेंद्र सिंह रावत ने जगाई खेल भावना, सितारों को मिला सम्मान, मुख्यमंत्री योजनाओं से उदीयमान खिलाड़ियों को नयी उड़ान, संसद खेल महोत्सव पोर्टल लॉन्च, चारों ओर दिखा जोश और उत्साह!

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार।मेजर ध्यानचंद जी के जन्मदिवस 29 अगस्त, 2025 को पूरे देश में “राष्ट्रीय खेल दिवस” हर्षोल्लास से मनाया गया। इसी उपलक्ष्य में योगस्थली खेल परिसर, रोशनाबाद, हरिद्वार में खेल विभाग द्वारा एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि श्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत, सांसद हरिद्वार और विशिष्ट अतिथि श्री आदेश चैहान, विधायक रानीपुर ने मेजर ध्यानचंद जी की फोटो पर पुष्प अर्पित कर किया। दोनों अतिथियों ने 38वें राष्ट्रीय खेलों के पदक विजेताओं व पावर लिफ्टिंग में भारत का प्रतिनिधित्व करने वाली संगीता राणा को स्मृति चिन्ह व शॉल देकर सम्मानित किया।इसके अतिरिक्त मुख्य अतिथि द्वारा मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना तथा मुख्यमंत्री खिलाड़ी प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत जनपद हरिद्वार के चयनित बालक-बालिका खिलाड़ियों को प्रमाणपत्र भी वितरित किए गए। कार्यक्रम में सांसद महोदय द्वारा “संसद खेल महोत्सव” पोर्टल का उद्घाटन भी हुआ, जिसके तहत खिलाड़ियों को एक माह के भीतर पंजीकरण अनिवार्य है।कार्यक्रम का संयोजन डॉ. नरेश चैधरी ने किया। इस अवसर पर राज्यमंत्री श्री श्यामवीर सैनी, शिवालिक नगर नगर पालिका अध्यक्ष श्री राजीव शर्मा, भाजपा हरिद्वार अध्यक्ष श्री आशुतोष शर्मा, विभिन्न जनप्रतिनिधि, वार्ड सभासद, खेल प्रशिक्षक, जिला क्रीड़ा अधिकारी, खिलाड़ियों के अभिभावक व खेल प्रेमी बड़ी संख्या में मौजूद रहे। कार्यक्रम ने जिले में खेल भावना और प्रतिभाओं को प्रोत्साहित करने का संदेश दिया।

ALSO READ  "मंगलौर सहकार की बड़ी धमक: पूर्वी–पश्चिमी समितियों की विजयी टीम ने स्वामी यतीश्वरानन्द से की खास मुलाकात, सहकारिता जगत में बढ़ी हलचल और उत्साह"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 6 4 5
Users Today : 536
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 6 4 5
Users Today : 536
Users Yesterday : 1019