न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सोशल मीडिया वीडियो पर हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार, सिडकुल में सड़क पर हुड़दंग मचाने वाले 9 आरोपी हिरासत में; महिला-पुरुष भी शामिल BIG BREAKING:Gen Z के प्रदर्शन पर संस्कृत विश्वविद्यालय के कुलपति की दो टूक—विरोध हो, लेकिन संस्कार और संयम के साथ BIG BREAKING:जनसुनवाई में डीएम मयूर दीक्षित का बड़ा एक्शन—44 शिकायतों में 26 का मौके पर निस्तारण, लंबित मामलों पर अफसरों को सख्त निर्देश BIG BREAKING:रानीपुर में विकास को मिली रफ्तार! नागेश्वर धाम-सक्षम विहार में सड़क निर्माण का शुभारंभ, बेहतर आवागमन की जगी उम्मीद BIG BREAKING:किश्तों के विवाद पर भड़के मोबाइल डीलर, बजाज फाइनेंस कार्यालय का किया घेराव—कोड बंद करने पर आंदोलन की चेतावनी BIG BREAKING:स्वच्छ हरिद्वार को लेकर DM मयूर दीक्षित सख्त, सफाई अभियान की होगी निरंतर मॉनिटरिंग; सिंगल यूज़ प्लास्टिक पर कार्रवाई के निर्देश
Home » निर्देश » “हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर”

“हर मतदान केंद्र पर बीएलए-2 की अनिवार्य तैनाती: जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित का सख्त निर्देश, राजनीतिक दलों को एक सप्ताह का अल्टीमेटम, मतदाता सूची शुद्धिकरण में सक्रिय भागीदारी पर ज़ोर”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। निर्वाचन आयोग द्वारा दिए गए निर्देशों के क्रम में प्रत्येक विधानसभा क्षेत्रांतर्गत प्रत्येक मतदान केंद्र/मतदेय स्थल के लिए फार्म आईडी बीएलए 2 में बूथ लेवल एजेंट बीएलए नियुक्त किए जाने के संबंध में जिला निर्वाचन अधिकारी मयूर दीक्षित की अध्यक्षता में कैम्प कार्यालय में राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई।बैठक में जिला निर्वाचन अधिकारी ने उपस्थित राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से कहा कि निर्वाचन आयोग के स्पष्ट निर्देश है कि एसआईआर की संपूर्ण प्रक्रिया में राजनीतिक दलों की सक्रिय भागीदारी आवश्यक है,जिसके लिए राजनीतिक दलों द्वारा नियुक्त बीएलए को एसआईआर गतिविधियों में महत्वपूर्ण भूमिका निभानी होगी।उन्होंने सभी राजनीतिक दलों के पदाधिकारियों से अपेक्षा की है की जिन्होंने अभी तक सभी मतदान केंद्रों एवं मतदेय स्थलों के लिए बीएलए की नियुक्ति नहीं की गई है वह एक सप्ताह के भीतर बीएलए 2 कि तैनाती अनिवार्य रूप से कर ले तथा तैनात किए गए बीएलए की सूची जिला निर्वाचन कार्यालय को उपलब्ध कराने को कहा, जिसमें प्रत्येक विधानसभा वार/मतदेय स्थल वार बीएलए की नियुक्ति करवाने हेतु निर्धारित प्रारूप बीएलए 2 संशोधित प्रारूप जिसमें फोटो और मोबाइल नंबर आवश्यक है।उन्होंने कहा कि बूथ लेवल एजेंटों को संबंधित मतदान केंद्र के बूथ लेवल के अधिकारियों बीएलओ के साथ काम करते हुए मतदाता सूची में प्रविष्टि को शामिल करने,हटाने,संशोधित करने और स्थानांतरित करने के लिए आवेदन दाखिल करने में मतदेय केंद्र के पात्र नागरिकों का मार्ग दर्शन और सहायता करने का कार्य करना है।जिला निर्वाचन अधिकारी ने सहायक निर्वाचन अधिकारी को निर्देश दिए है कि जिन राजनीतिक दलों द्वारा अभी तक किसी भी विधानसभा के मतदान स्थलों के लिए बीएलए की नियुक्ति नहीं की गई है,ऐसे राजनीतिक दलों को बीएलए नियुक्त करने के लिए पत्र प्रेषित करने के निर्देश दिए गए।बैठक में भाजपा के पदाधिकारी सुशील त्यागी ,राजकुमार,गौरव वर्मा,कांग्रेस के पदाधिकारी बीएस तेजयान, चंद्रपाल सिंह,संतोष कुमार, सीपीआई (एम) के पदाधिकारी राजीव गर्ग, सहायक जिला निर्वाचन अधिकारी अरुणेश पैन्यूली,राजनीतिक दलों के प्रतिनिधि सहित संबंधित अधिकारी एवं कर्मचारी मौजूद रहे ।

ALSO READ  211 समितियों से मंडुवा की खरीद शुरू: डॉ धन सिंह रावत बोले– अब हर किसान की थाली में पोषण और जेब में समृद्धि, 48.86 रुपये किलो मिलेगा मंडुवा का दाम!

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 2 0 4
Users Today : 949
Users Yesterday : 1179
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 7 2 0 4
Users Today : 949
Users Yesterday : 1179