“सड़क पर जिंदगी बचाते देवदूत: डॉ. नरेश चौधरी का मानवीय सेवा भाव”
(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 23 मई।ऋषिकुल राजकीय आयुर्वेद महाविद्यालय हरिद्वार के प्रोफेसर एवं इंडियन रेडक्रॉस सोसाइटी के सचिव डॉ. नरेश चौधरी मानवीय संवेदना का अनुकरणीय उदाहरण बनकर सामने आए। श्यामपुर कांगड़ी क्षेत्र में एक सड़क हादसे में घायल दो व्यक्तियों की जान बचाने में उनकी तत्परता और सेवा भावना ने उन्हें क्षेत्र में “देवदूत” की संज्ञा…













