न्यूज़ फ्लैश
“राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने आईएमए में ली शानदार पासिंग आउट परेड की सलामी, 515 युवा अफसरों ने थामा राष्ट्र रक्षा का दायित्व, 9 महिला कैडेटों ने रचा इतिहास” “सोमवती अमावस्या से पहले हरिद्वार पुलिस का बड़ा प्रहार: संतों के भेष में घूम रहे 21 ‘कालनेमि’ ढोंगी बाबा दबोचे, आस्था के नाम पर ठगी का खेल बेनकाब” “रुड़की में होगा बड़ा राजनीतिक धमाका! यशपाल राणा की कांग्रेस में घर वापसी की चर्चा से गरमाई सियासत, 2027 चुनाव से पहले बदल सकते हैं सारे समीकरण” “सोमवती अमावस्या स्नान से पहले 40वीं वाहिनी पीएसी अलर्ट, उपसेनानायक जोधराम जोशी ने प्रशिक्षु कैडेटों को पढ़ाया सुरक्षा, अनुशासन और जनसेवा का पाठ” “धरना नहीं, पीड़ित परिवार का साथ जरूरी” : राजबीर सिंह कटारिया का कांग्रेस पर बड़ा हमला, दलित युवक हत्याकांड में जनप्रतिनिधियों की भूमिका पर उठाए सवाल” “सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”
Home » कार्यक्रम » हरिद्वार में सीएम धामी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आगमन, चारधाम यात्रा और कुंभ 2027 पर हुआ मंथन

हरिद्वार में सीएम धामी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का आगमन, चारधाम यात्रा और कुंभ 2027 पर हुआ मंथन

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला ने सोमवार को हरिद्वार में गंगा पूजन और शोभायात्रा में भाग लेकर आध्यात्मिक माहौल को और भी दिव्य बना दिया।

इस अवसर पर ओम बिरला ने कहा कि मुख्यमंत्री धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार द्वारा चारधाम यात्रा को सुगम और सुविधापूर्ण बनाने के लिए किए जा रहे प्रयास अत्यंत सराहनीय हैं।

उन्होंने कहा कि गंगा स्वच्छता और कुंभ 2027 के भव्य आयोजन की दिशा में जो योजनाएं बनाई जा रही हैं, वे उल्लेखनीय हैं।

इस अवसर पर लोकसभा अध्यक्ष ने प्रेम प्रकाश मंडल द्वारा मानव सेवा के क्षेत्र में किए जा रहे कार्यों की विशेष सराहना की। उन्होंने कहा कि यह संस्था निर्धन और जरूरतमंदों की सेवा करके समाज के लिए प्रेरणा बन रही है।

हरिद्वार में प्रेम प्रकाश मंडल द्वारा निर्मित माता कृष्णा उद्यान का लोकार्पण करते हुए उन्होंने इसे मानव सेवा का सुंदर प्रतीक बताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि आचार्य स्वामी टेऊँराम जी महाराज ने लोगों को जात-पात, ऊँच-नीच से ऊपर उठकर प्रेम और भक्ति का मार्ग दिखाया।

उन्होंने कहा कि ओम बिरला के नेतृत्व में संसद द्वारा अनुच्छेद 370 की समाप्ति, तीन तलाक कानून और नागरिकता संशोधन अधिनियम जैसे ऐतिहासिक निर्णय लिए गए, जो देश की प्रगति में मील का पत्थर हैं।

कार्यक्रम में अनेक संत, विधायक, सांसद और श्रद्धालु बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

224 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 1 9 8
Users Today : 456
Users Yesterday : 1355

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

“सोमवती अमावस्या स्नान पर्व को लेकर हरिद्वार में हाई अलर्ट! 13 से 15 जून तक लागू रहेगा मेगा ट्रैफिक प्लान, भारी वाहनों पर रोक, कई रूट डायवर्ट — घर से निकलने से पहले जरूर पढ़ें पूरा यातायात प्लान, वरना फंस सकते हैं घंटों जाम में!”

क्या आप Bahadrabadnews" की खबरों से संतुष्ट हैं?
  • Add your answer

Our Visitor

4 7 2 1 9 8
Users Today : 456
Users Yesterday : 1355