न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: कॉल सेंटर में चल रहा था ‘सिम बॉक्स’ का खेल, क्रेडिट कार्ड के नाम पर ग्राहकों को धमकी और ठगी का खेल! STF ने मारा छापा, दो मैनेजर गिरफ्तार BIG BREAKING:: पूजा करने निकली युवती, कार में बैठकर गायब! लक्सर पुलिस बोली—अब सीसीटीवी ही बताएगा पूरा राज BIG BREAKING:: रामपुर तिराहा के अमर शहीदों को सीएम धामी का नमन, शहीदों की प्रतिमाओं से लेकर स्मारक के विस्तार तक बड़े ऐलान BIG BREAKING:: बच्चों की बल्ले-बल्ले! हरिद्वार में स्कूल का टाइम बदला—अब 7:45 पर घंटी बजेगी, 2:10 पर छुट्टी और बच्चे बोलेंगे… “वाह! आज तो जल्दी घर!” BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर गूंजा स्वच्छता का संदेश, सेवा संकल्प अभियान में राजीव शर्मा संग उतरे सैकड़ों हाथ BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित
Home » कार्यक्रम » शिवालिक नगर में श्रमिक सेवा संघ द्वारा सर्बत और शिकंजी वितरण सेवा कार्यक्रम, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

शिवालिक नगर में श्रमिक सेवा संघ द्वारा सर्बत और शिकंजी वितरण सेवा कार्यक्रम, लोगों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा

(शहजाद अली हरिद्वार)। शिवालिक नगर। हरिद्वार  बढ़ती गर्मी और तपती धूप के बीच शिवालिक नगर में आज एक सराहनीय पहल के तहत श्रमिक सेवा संघ की ओर से सर्बत और शिकंजी वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस सेवा कार्य में मुख्य अतिथि के रूप में माननीय राजबीर चौहान एवं रविराज चौहान जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। दोनों ही समाजसेवियों ने स्वयं लोगों को ठंडा पेय परोसकर सेवा भावना का परिचय दिया।कार्यक्रम का उद्देश्य गर्मी में राहगीरों और आम जनता को राहत प्रदान करना था। दोपहर के समय जैसे ही वितरण शुरू हुआ, स्थानीय लोग बड़ी संख्या में सेवा स्थल पर पहुंचे। महिलाएं, बुजुर्ग, बच्चे और युवा – सभी ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया और श्रमिक सेवा संघ की इस नेक पहल की सराहना की।राजबीर चौहान जी ने कहा कि समाज के प्रति कर्तव्य निभाना ही सच्ची सेवा है। उन्होंने यह भी कहा कि इस तरह के छोटे-छोटे कार्य समाज में सौहार्द और सकारात्मकता फैलाने का काम करते हैं।रविराज चौहान जी ने कहा कि श्रमिक सेवा संघ का उद्देश्य सिर्फ श्रमिकों के हितों की रक्षा करना नहीं है, बल्कि पूरे समाज की सेवा करना है।इस मौके पर संघ के अन्य कार्यकर्ता भी सक्रिय रहे, जिन्होंने व्यवस्था बनाए रखी और लोगों को शीतल पेय वितरित किया। लगभग सैकड़ों लोगों ने इस सेवा का लाभ उठाया। गर्मी के मौसम में इस पहल से लोगों को बड़ी राहत मिली। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पीने के पानी और व्यवस्था का विशेष ध्यान रखा गया था।श्रमिक सेवा संघ की इस सेवा भावना ने समाज में एक अच्छा संदेश दिया है कि जब सभी लोग मिलकर समाज की सेवा करते हैं, तो हर कठिनाई आसान हो जाती है। आयोजन के अंत में सभी उपस्थित लोगों ने यह संकल्प लिया कि आने वाले समय में और अधिक सेवा कार्यक्रम चलाए जाएंगे, जिससे आम जनमानस को सीधा लाभ मिल सके।

 

ALSO READ  "धर्म-संस्कृति और राष्ट्र निर्माण में संत समाज की अहम भूमिका, देवभूमि की पवित्रता से कोई समझौता नहीं: CM धामी"

 कार्यक्रम में शामिल

माननीय राजबीर चौहान , रविराज चौहान जी , कैश खुराना जिला अध्यक्ष कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ,मोहन राणा , दुर्गेश शर्मा ज़िला महासचिव कांग्रेस हरिद्वार ,

शुगर सिंह यादव जी , नारायण आहूजा, सुरेंद्र चौधरी अजय चौधरी,नीरज़ गुप्ता, बिपिन झा, पुष्पेन्द्रसिंह, सतवीर सिंह ,विपिन चौहान, सतीश चौहान, सोनू चौहान, हरिकेस यादव, संजीव क़ुमार, अमित सैनी, नितिन कुमार, अंकुर चौहान , मनीष कुमार, अमन , गोविन्द ,पंकज शर्मा, अमित यादव, पीयूष और बड़ी संख्या में लोगो ने सेवा की लिया

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 0 3 4
Users Today : 991
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 7 0 3 4
Users Today : 991
Users Yesterday : 1033