न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन! BIG BREAKING:: GST काउंसिल के 5 बड़े फैसले, कारोबारियों को राहत और रिफंड प्रक्रिया होगी तेज, वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण का बड़ा ऐलान BIG BREAKING:: पिथौरागढ़ कोर्ट परिसर में बनेगी तीन मंजिला पार्किंग, 43 गाड़ियों को मिलेगी जगह; दो लिफ्ट से भी होगी सुविधा، सीएम धामी के निर्देशों पर तेज हुई कवायद! BIG BREAKING:: मुख्यमंत्री धामी से विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण की मुलाकात, प्रदेश के समसामयिक मुद्दों पर हुई चर्चा BIG BREAKING:: सीएम धामी ने किया प्रेस क्लब की स्मारिका ‘गुलदस्ता’ का विमोचन, बोले—लोकतंत्र का मजबूत स्तंभ है पत्रकारिता
Home » मिसाल » “हरिद्वार के कलालहटी गांव के युवा किसान निशांत चौहान ने रची मिसाल — पंतनगर कृषि कुम्भ में राज्यपाल व कृषि मंत्री से पाए सम्मान, जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट और शुद्ध देसी घी से गांव से लेकर शहर तक मचा दी धूम!”

“हरिद्वार के कलालहटी गांव के युवा किसान निशांत चौहान ने रची मिसाल — पंतनगर कृषि कुम्भ में राज्यपाल व कृषि मंत्री से पाए सम्मान, जैविक खेती, वर्मी कंपोस्ट और शुद्ध देसी घी से गांव से लेकर शहर तक मचा दी धूम!”

(शहजाद अली हरिद्वार)भगवानपुर । हरिद्वार जनपद के कलालहटी गाँव निवासी किसान निशांत चौहान को राज्यपाल और कृषि मंत्री ने पंतनगर में आयोजित 118वें कृषि कुम्भ किसान मेले एवं कृषि उद्योग प्रदर्शनी कार्यक्रम में सम्मानित किया। निशांत चौहान को यह सम्मान जैविक एवं प्राकृतिक गोआधारित खेती प्रगतिशील किसान के रुप में मिला है।

वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन कर किसानों को जैविक खेती के प्रति जागरूक कर रहे हैं निशांत

कलालहटी गाँव निवासी निशांत चौहान पिछले कई वर्षों से लगातार जैविक खेती को बढ़ावा देने में मेहनत कर रहे हैं। इसके तहत उन्हाेंंने वर्मी कंपोस्ट खाद बनाना शुरू किया। शुरुआत में थोड़ा कठिन लगा पर अपने दृढ़ विश्वास से वर्मी कंपोस्ट खाद बनाने के सफल हुए। धीरे-धीरे उन्होंने अपनी खेती को जैविक किया। निशांत चौहान अब वर्मी कंपोस्ट खाद का उत्पादन आसपास के क्षेत्रों में कर रहे हैं। और ग्रामीणों को जैविक खेती के बारे में भी जागरूक कर रहे हैं।

संदल सिंह आर्गैनिक फार्म की 2023 में की शुरुआत

कलालहटी निवासी निशांत चौहान ने अपने दादाजी के नाम पर 2023 में संदल सिंह आर्गैनिक फार्म की शुरुआत की। गौ आधारित जैविक खेती खेती करने का रास्ता अपनाया। देसी गायों से मिलने वाले गोबर और गोमूत्र से जैविक उत्पाद बना रहे हैं। निशांत चौहान ने गाँव के अन्य किसानों को भी प्रोत्साहित किया है और वे उनकी खेती देखकर पञ्चगव्य आधारित जैविक खेती की ओर उन्मुख भी हो रहे हैं।

डेयरी पालन कर अब शुद्ध देसी गाय का घी खूब भा रहा है, निशांत को मिल रहे आर्डर पर आर्डर

कलालहटी निवासी निशांत चौहान डेयरी पालन कर शुद्ध घी लोगों को उपलब्ध करा रहे हैं। निशांत ने बताया कि उनकी डेयरी में देसी गाय है। गाय के दूध के साथ-साथ घी लोगों को खूब भा रहा है। शुद्ध घी की ज्यादा डिमांड हो रही है। आर्डर पर आर्डर मिल रहे हैं। निशांत चौहान ने बताया कि धीरे धीरे शुद्ध देसी घी का उत्पादन बढ़ाया जाएगा। और अच्छी अच्छी देसी नस्ल की गाय खरीद कर वह सेवा के साथ साथ बिजनेस भी बढ़ेगा।

ALSO READ  गंगा में बहते कांवड़िए की जान बचाकर पेश की बहादुरी की मिसाल: सब-इंस्पेक्टर इखलाक मलिक और कांस्टेबल संतराम नेगी ने जान की परवाह किए बिना दिखाया अदम्य साहस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 9 4
Users Today : 446
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 0 9 4
Users Today : 446
Users Yesterday : 836