न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » मिसाल » हरिद्वार में चलती बाइक में लगी आग, दीवान सिंह तोमर और कांस्टेबल टीपी शेर सिंह की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना – ट्रक चालक की मदद से पेश की सेवा, सुरक्षा, सतर्कता की मिसाल

हरिद्वार में चलती बाइक में लगी आग, दीवान सिंह तोमर और कांस्टेबल टीपी शेर सिंह की बहादुरी से टली बड़ी दुर्घटना – ट्रक चालक की मदद से पेश की सेवा, सुरक्षा, सतर्कता की मिसाल

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। 22 जुलाई 2025 को हरिद्वार के गुरुकुल कांगड़ी फ्लाईओवर पर एक बड़ा हादसा टल गया, जब एक चलती मोटरसाइकिल में अचानक आग लग गई। भीड़-भाड़ वाले इस इलाके में किसी भी प्रकार की चूक से गंभीर जनहानि हो सकती थी, लेकिन हरिद्वार पुलिस की मुस्तैदी और एक ट्रक चालक की तत्परता ने स्थिति को संभाल लिया।मौके पर ड्यूटी में तैनात Adl. TSI दीवान सिंह तोमर और कॉन्स्टेबल टीपी शेर सिंह ने बिना देर किए घटनास्थल की ओर दौड़ लगाई। आग की तीव्रता को देखते हुए उन्होंने तुरंत एक ट्रक ड्राइवर से अग्निशामक यंत्र (Fire Extinguisher) मांगा। ट्रक चालक ने भी बिना झिझक सहायता की और पुलिसकर्मियों ने मिलकर आग पर काबू पा लिया।इस त्वरित और समन्वित प्रयास से न केवल आग को फैलने से रोका गया, बल्कि लोगों की जान-माल की भी रक्षा हुई। अगर समय रहते यह कार्रवाई नहीं होती, तो एक बड़ा हादसा हो सकता था।

हरिद्वार पुलिस ने न केवल अपने कर्तव्य का पालन किया, बल्कि यह भी दिखा दिया कि जनता और पुलिस साथ मिलकर किसी भी संकट का सामना कर सकते हैं। पुलिस ने उस ट्रक चालक को भी सलाम किया, जिसने बिना किसी हिचकिचाहट के सहयोग कर उदाहरण पेश किया।

उत्तराखंड पुलिस — सेवा, सुरक्षा, सतर्कता।

ALSO READ  गंगा में बहते कांवड़िए की जान बचाकर पेश की बहादुरी की मिसाल: सब-इंस्पेक्टर इखलाक मलिक और कांस्टेबल संतराम नेगी ने जान की परवाह किए बिना दिखाया अदम्य साहस

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930