न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: सेनानायक आयुष अग्रवाल की अगुवाई में 40वीं वाहिनी पीएसी में गूंजा गांधी-शास्त्री के आदर्शों का संदेश, स्वच्छता कर्मियों को कंबल बांटकर किया सम्मानित BIG BREAKING:: गांधी-शास्त्री जयंती पर CM धामी ने किया नमन, सत्य-अहिंसा और ‘जय जवान-जय किसान’ के संदेश से गूंजा मुख्यमंत्री आवास BIG BREAKING:: बुजुर्गों के सम्मान में धामी का बड़ा ऐलान, 9.93 लाख पेंशनरों को ₹147 करोड़ की सौगात BIG BREAKING:: क्रिकेट के मैदान में 40वीं वाहिनी पीएसी का जलवा, हरिद्वार पुलिस को 55 रन से रौंदकर ट्रॉफी पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: खेल महाकुंभ-2026 में खिलाड़ियों का जोरदार जलवा, दमखम के साथ विजेताओं ने लहराया जीत का परचम! BIG BREAKING:: हरिद्वार में स्कूल टाइम बदलने की उठी जोरदार मांग, शिक्षक महासंघ ने डीएम को सौंपा ज्ञापन
Home » मिसाल » ???? “कांवड़ मेले में इंसानियत की मिसाल: हरिद्वार पुलिस ने घायल कांवड़िये को निजी वाहन से पहुँचाया अस्पताल, बचाई जान”

???? “कांवड़ मेले में इंसानियत की मिसाल: हरिद्वार पुलिस ने घायल कांवड़िये को निजी वाहन से पहुँचाया अस्पताल, बचाई जान”

(शहजाद अली हरिद्वार) हरिद्वार। कांवड़ मेले के दौरान हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर अपनी संवेदनशीलता और तत्परता का परिचय दिया। चण्डी पुल के मध्य एक कार और मोटरसाइकिल के बीच टक्कर हो गई, जिसमें बाइक पर सवार कांवड़िये घायल हो गए। हादसे की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची CPU हरिद्वार की टीम ने बिना समय गंवाए मानवीयता की मिसाल पेश की।पुलिसकर्मियों ने अपने निजी वाहन से घायल कांवड़िये को तुरंत अस्पताल भिजवाया, जिससे समय रहते इलाज मिल सका। घायल युवक की पहचान रजत पुत्र सोमपाल निवासी नूरपुर, बिजनौर (उत्तर प्रदेश) के रूप में हुई है। डॉक्टरों के मुताबिक प्राथमिक उपचार के बाद उसकी हालत अब सामान्य है।यही नहीं, पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त कार व मोटरसाइकिल को रोडीबेवाला चौकी में सुरक्षित खड़ा करवाकर यह सुनिश्चित किया कि यातायात सुचारु रूप से चलता रहे और किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो।हरिद्वार पुलिस का यह संवेदनशील और तत्पर कदम लोगों में सुरक्षा और विश्वास की भावना को और मजबूत करता है।

ALSO READ  हरिद्वार: ईमानदारी की मिसाल बने रिक्शा चालक शिव सागर शाह, खोया बैग पुलिस को सौंपा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 2 7
Users Today : 484
Users Yesterday : 1033
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 6 5 2 7
Users Today : 484
Users Yesterday : 1033