न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » हादसा » टिहरी में दर्दनाक हादसा: स्कूल से लौटते वक्त पेड़ गिरने से दो मासूम छात्रों की मौत, गांव में पसरा मातम

टिहरी में दर्दनाक हादसा: स्कूल से लौटते वक्त पेड़ गिरने से दो मासूम छात्रों की मौत, गांव में पसरा मातम

(शहजाद अली हरिद्वार)उत्तराखंड के टिहरी जनपद स्थित घनसाली तहसील से एक बेहद दर्दनाक खबर सामने आई है। पिलखी नैल के पास स्कूल से घर लौट रहे दो मासूम छात्रों की पेड़ गिरने से मौके पर ही मौत हो गई। यह दर्दनाक हादसा दोपहर के समय हुआ, जब GIC घुमेटीधार के छात्र-छात्रा घर की ओर लौट रहे थे।

मृतकों की पहचान:

  • आरव बिष्ट (16 वर्ष), कक्षा 10वीं का छात्र, पिता – दरमियान सिंह, निवासी – ग्राम नेल पिलखी
  • मानसी (14 वर्ष), कक्षा 9वीं की छात्रा, पिता – ईश्वर सिंह, निवासी – ग्राम नेल पिलखी

घटना की जानकारी मिलते ही इलाके में शोक की लहर दौड़ गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। स्थानीय प्रशासन और पुलिस ने मौके पर पहुंचकर आवश्यक कार्रवाई शुरू कर दी है।

यह घटना पहाड़ी इलाकों में पेड़ों की अनियंत्रित स्थिति और बच्चों की असुरक्षित आवाजाही पर एक गंभीर सवाल खड़ा करती है। ग्रामीणों ने प्रशासन से स्कूल जाने वाले मार्गों पर सुरक्षा उपाय करने की मांग की है ताकि भविष्य में इस प्रकार की दुखद घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

ईश्वर दिवंगत आत्माओं को शांति दे और शोक संतप्त परिवारों को इस अपार दुःख को सहने की शक्ति प्रदान करे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 0
Users Today : 23
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 4 0
Users Today : 23
Users Yesterday : 938