न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: बेतालघाट में नदी में डूबे 16 वर्षीय किशोर का शव बरामद, एसडीआरएफ के सर्च ऑपरेशन में मिली सफलता BIG BREAKING:: पानी साफ दो, बिल सही दो! विधायक आदेश चौहान ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, गलत बिलों पर लगाम लगाने की तैयारी BIG BREAKING:: रुड़की में बांसुरी स्वराज का संगठन को मजबूत करने पर जोर, कार्यकर्ताओं को दिया जनता से निरंतर संवाद का मंत्र! BIG BREAKING:: खेल महाकुम्भ में नैनीताल का डबल धमाका! फुटबॉल के मैदान में दिखा दम, अंडर-14 में अल्मोड़ा और अंडर-19 में पौड़ी को हराकर दोनों खिताबों पर जमाया कब्जा BIG BREAKING:: बागेश्वर में मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर सुरक्षा चाक-चौबंद, एसपी जितेन्द्र मेहरा ने संभाली कमान BIG BREAKING:: हरिद्वार में 12 अक्टूबर को होगी धामी कैबिनेट की अहम बैठक, कुंभ 2027 की तैयारियों और विधानसभा सत्र की तारीख पर होगा बड़ा मंथन!
Home » अभियान » “एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा की अगुवाई में गूंजा नशा मुक्त संदेश — चौकी शांतरसा की चौपाल में जनता ने ली ‘जिंदगी को हां, नशे को ना’ की शपथ!”

“एसएसपी हरिद्वार के निर्देश पर थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा की अगुवाई में गूंजा नशा मुक्त संदेश — चौकी शांतरसा की चौपाल में जनता ने ली ‘जिंदगी को हां, नशे को ना’ की शपथ!”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। ड्रग्स फ़्री देवभूमि मिशन 2025 को सफल बनाने के उद्देश्य से एसएसपी हरिद्वार के आदेशानुसार थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा के नेतृत्व में चौकी शांतरसा में आज दिनांक 11 अक्टूबर 2025 को एक चौपाल कार्यक्रम आयोजित किया गया। यह कार्यक्रम नशा मुक्त शहर–नशा मुक्त गांव अभियान एवं जिंदगी को हां, नशे को ना के तहत संचालित हुआ। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशे के दुष्प्रभावों से अवगत कराया गया तथा नशे से दूर रहने का संकल्प दिलाया गया।थाना अध्यक्ष अंकुर शर्मा ने ग्रामीणों को संबोधित करते हुए कहा कि नशे के कारोबार को किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, और नशा बेचने वालों या उनकी मदद करने वालों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी। कार्यक्रम में ग्रामीणों को नशे से पीड़ित व्यक्तियों की काउंसलिंग कर समाज की मुख्य धारा से जोड़ने तथा नशा बेचने वालों की सूचना पुलिस को देने के लिए प्रोत्साहित किया गया।ग्रामीणों ने भी पुलिस को पूर्ण सहयोग देने का आश्वासन दिया। कार्यक्रम के अंत में सभी उपस्थित लोगों को “नशे को ना, जिंदगी को हां” की शपथ दिलाई गई। इसके साथ ही साइबर सुरक्षा और यातायात सुरक्षा से संबंधित जानकारी भी दी गई। इस अवसर पर नशा मुक्त वाहिनी की टीम भी मौजूद रही।

ALSO READ  "CDO ललित नारायण मिश्रा के नेतृत्व में बहादराबाद में सजी ‘जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार’ की सरकार, 23 विभाग एक मंच पर, 1295 लोगों को मिला योजनाओं का सीधा लाभ"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 1 4 0
Users Today : 492
Users Yesterday : 836
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 3 1 4 0
Users Today : 492
Users Yesterday : 836