न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी
Home » मिसाल » “जब अपनों ने मुंह मोड़ा, तब हरिद्वार पुलिस बनी परिवार… ‘भंडारे वाले बाबा’ को पूरे सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई”

“जब अपनों ने मुंह मोड़ा, तब हरिद्वार पुलिस बनी परिवार… ‘भंडारे वाले बाबा’ को पूरे सम्मान के साथ दी अंतिम विदाई”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। हरिद्वार पुलिस ने एक बार फिर मानवता और संवेदनशीलता का परिचय देते हुए ऐसे व्यक्ति का सम्मानपूर्वक अंतिम संस्कार कराया, जिसके परिजन आर्थिक तंगी के कारण हरिद्वार नहीं पहुंच सके।वर्षों से हर की पौड़ी क्षेत्र में श्रद्धालुओं के सहयोग से छोटे-छोटे भंडारे आयोजित कराने वाले रमाशंकर गुप्ता, जिन्हें स्थानीय लोग प्रेम से “भंडारे वाले बाबा” के नाम से जानते थे, अब इस दुनिया में नहीं रहे। उनकी अंतिम यात्रा में जब अपने साथ नहीं थे, तब हरिद्वार पुलिस ने अपना फर्ज निभाते हुए उन्हें सम्मानजनक विदाई दी।

जानकारी के अनुसार 9 जुलाई 2026 को पुलिस कंट्रोल रूम के पास एक अज्ञात व्यक्ति का शव मिलने की सूचना पर कोतवाली नगर पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू की और मृतक की पहचान कराने के प्रयास किए। जांच के दौरान मृतक की पहचान 58 वर्षीय रमाशंकर गुप्ता निवासी हरदोई, उत्तर प्रदेश के रूप में हुई।पुलिस ने मृतक के परिजनों से संपर्क किया तो पता चला कि उनकी आर्थिक स्थिति बेहद कमजोर है और वे हरिद्वार आने में असमर्थ हैं। यह जानकारी मिलने के बाद कोतवाली नगर पुलिस ने संवेदनशीलता दिखाते हुए स्वयं अंतिम संस्कार कराने का निर्णय लिया।

रविवार 12 जुलाई 2026 को पोस्टमार्टम की प्रक्रिया पूरी होने के बाद हरिद्वार पुलिस ने खड़खड़ी श्मशान घाट में हिंदू रीति-रिवाज और पूरे सम्मान के साथ रमाशंकर गुप्ता का अंतिम संस्कार कराया। इस दौरान पुलिस कर्मियों ने सभी धार्मिक परंपराओं का पालन करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

स्थानीय लोगों ने हरिद्वार पुलिस के इस मानवीय कार्य की सराहना करते हुए कहा कि वर्दी सिर्फ कानून व्यवस्था तक सीमित नहीं है, बल्कि जरूरतमंद और असहाय लोगों के प्रति संवेदनशीलता भी उसकी सबसे बड़ी पहचान है।हरिद्वार पुलिस ने इस अवसर पर संदेश दिया कि सेवा, संवेदना और मानवता ही पुलिस की सबसे बड़ी जिम्मेदारी है। पुलिस के इस सराहनीय कदम ने एक बार फिर साबित कर दिया कि जब अपने साथ न हों, तब भी इंसानियत का रिश्ता निभाने वाले हाथ समाज में मौजूद हैं।

ALSO READ  “पहाड़ों की शेरनी बछेंद्री पाल का बड़ा दिल—मुख्यमंत्री राहत कोष में दिया 10 लाख का दान, संकट की घड़ी में मानवता की मिसाल बनीं पद्मभूषण सम्मानित पर्वतारोही!”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 4 2
Users Today : 798
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 4 2
Users Today : 798
Users Yesterday : 747