न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:बेटियों के हाथों उठेगी नशे के खिलाफ मशाल, 100 दिन चलेगा महाभियान—धन सिंह रावत ने दिलाया ‘नशामुक्त उत्तराखंड’ का संकल्प BIG BREAKING:हल्द्वानी में खेलों का नया अध्याय: सीएम धामी ने ₹43.50 करोड़ के क्रीड़ा विश्वविद्यालय निर्माण का किया शिलान्यास, बोले—उत्तराखण्ड बनेगा देश की ‘खेलभूमि’ “BIG BREAKING:एसआईआर पर डीएम मयूर दीक्षित का सख्त संदेश—“पात्र मतदाता का नाम न कटे”, रुड़की तहसील में व्यवस्थाओं का लिया जायजा” BIG BREAKING:रहमतपुर गांव में फिर टूटा हादसे का कहर, ई-रिक्शा की टक्कर से 28 वर्षीय युवक की मौत BIG BREAKING:गड्ढों पर गरजे डीएम मयूर दीक्षित! सड़कों पर खुद उतरे, अफसरों को दिए ताबड़तोड़ मरम्मत के निर्देश BIG BREAKING:अंकित बालियान हत्याकांड पर गरमाई सियासत, इकरा हसन बोलीं- जल्द खुलासा नहीं हुआ तो परिवार संग धरने पर बैठूंगी
Home » शुभारंभ » “विकास की नई रफ्तार! वार्ड-12 में सड़क निर्माण का शुभारंभ, राजीव शर्मा बोले— हर वार्ड तक पहुंचेगा विकास, किसी के साथ नहीं होगी उपेक्षा”

“विकास की नई रफ्तार! वार्ड-12 में सड़क निर्माण का शुभारंभ, राजीव शर्मा बोले— हर वार्ड तक पहुंचेगा विकास, किसी के साथ नहीं होगी उपेक्षा”

(शहजाद अली हरिद्वार)रोशनाबाद। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर के अध्यक्ष राजीव शर्मा ने वार्ड संख्या 12 में दो सड़कों के निर्माण कार्य का विधिवत शुभारंभ किया। इस अवसर पर क्षेत्रवासियों ने अध्यक्ष का फूल-मालाओं से स्वागत करते हुए सड़क निर्माण कार्य शुरू होने पर प्रसन्नता व्यक्त की।

इस अवसर पर पालिकाध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा कि नगर पालिका परिषद का उद्देश्य प्रत्येक वार्ड में समान रूप से विकास कार्य कराना है। उन्होंने कहा कि सड़क, नाली, पेयजल, स्ट्रीट लाइट और स्वच्छता जैसी मूलभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना परिषद की सर्वोच्च प्राथमिकता है। नगर के किसी भी वार्ड की उपेक्षा नहीं होने दी जाएगी और विकास कार्य पूरी गुणवत्ता एवं समयबद्ध तरीके से पूरे कराए जाएंगे।

उन्होंने कहा कि वार्ड संख्या 12 में इन सड़कों के निर्माण से स्थानीय नागरिकों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा बरसात के दौरान होने वाली समस्याओं से भी राहत मिलेगी। नगर पालिका परिषद जनता की अपेक्षाओं पर खरा उतरने के लिए निरंतर कार्य कर रही है और आने वाले समय में भी विभिन्न वार्डों में विकास कार्यों की श्रृंखला जारी रहेगी।

इस अवसर पर सभासद श्रीमती गरिमा सिंह, वीरेंद्र कुमार अवस्थी, हरिओम चौहान व डॉ. राजकुमार यादव, मंडल महामंत्री अंशुल शर्मा, हरेंद्र कुमार, सूरज नेगी, अर्जुन चौहान, तिलकराम, वीरेंद्र, सोनू, विवेक, बबलू, भाजपा पदाधिकारी, स्थानीय गणमान्य नागरिक एवं बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

ALSO READ  “हरित विकास की ओर शिवालिक नगर की मजबूत छलांग: अध्यक्ष राजीव शर्मा ने क्यू–84 पार्क सौंदर्यीकरण का किया भव्य शुभारंभ, स्वच्छ-सुंदर नगर का लिया संकल्प”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 3 8
Users Today : 794
Users Yesterday : 747
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 4 4 6 3 8
Users Today : 794
Users Yesterday : 747