न्यूज़ फ्लैश
“कलियर में उर्स के बीच ज्वेलरी बाजार में भड़की भीषण आग, मची अफरा-तफरी—बाल-बाल बचीं आसपास की दुकानें” “हरियाली तीज के उल्लास संग गूंजा देशभक्ति का रंग, इमैक की महिलाओं ने सजाया यादगार महोत्सव” “समुद्र मंथन की भव्य थीम से सजेगा कुंभ का स्वागत द्वार, मंडावर से दिखेगी देवभूमि की दिव्य-सांस्कृतिक झलक” “कुंभ 2027 की तैयारियों में तेजी: पेयजल योजनाओं का दयानंद सरस्वती ने लिया जायजा, अफसरों को दिए सख्त निर्देश” “भाजपा की राष्ट्रीय टीम में उत्तराखंड का दमदार दबदबा, तीरथ रावत बने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष—बलूनी समेत चार दिग्गजों को मिली बड़ी जिम्मेदारी” “रक्तदान की आड़ में खून का काला कारोबार! लक्सर पुलिस का बड़ा एक्शन, 27 यूनिट रक्त और ब्लड कलेक्शन उपकरण बरामद—5 आरोपी गिरफ्तार”
Home » कार्यवाही » मंगलौर में लीची तोड़ने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल – पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

मंगलौर में लीची तोड़ने पर युवक को पेड़ से बांधकर पीटा, वीडियो वायरल – पुलिस ने की सख्त कार्रवाई

(शहजाद अली हरिद्वार)मंगलौर क्षेत्र से एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है, जहां एक युवक को लीची के पेड़ से फल तोड़ने के आरोप में बेरहमी से पीटा गया। वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि कुछ लोगों ने युवक को पेड़ से बांध दिया और फिर गाली-गलौज के साथ उसकी पिटाई की। यह अमानवीय कृत्य सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हुआ, जिससे लोगों में आक्रोश फैल गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए मंगलौर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए वीडियो में दिख रहे आरोपित युवकों की पहचान कर उन्हें हिरासत में ले लिया। पुलिस ने सभी को कड़ी फटकार लगाई और स्पष्ट रूप से चेतावनी दी कि कानून को हाथ में लेने की किसी को इजाजत नहीं दी जाएगी।

पुलिस की सख्ती के बाद आरोपित युवकों ने अपने किए पर शर्मिंदगी जताई और उत्तराखंड पुलिस से माफी मांगी। उन्होंने यह भी वादा किया कि वे भविष्य में कभी भी इस प्रकार का अनुचित व्यवहार नहीं दोहराएंगे।

इस घटना ने एक बार फिर यह स्पष्ट कर दिया है कि किसी भी अपराध के संदेह पर कानून को अपने हाथ में लेना गंभीर अपराध है। पुलिस ने आम जनता से अपील की है कि यदि कोई संदिग्ध गतिविधि दिखे तो संबंधित अधिकारियों को सूचित करें, न कि स्वयं न्याय करने का प्रयास करें।

यह घटना समाज के लिए एक सख्त सबक है कि गुस्से और बदले की भावना में की गई हिंसा न सिर्फ कानून के खिलाफ है, बल्कि मानवीय मूल्यों के भी विरुद्ध है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 7 3
Users Today : 218
Users Yesterday : 523
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 5 6 7 3
Users Today : 218
Users Yesterday : 523