न्यूज़ फ्लैश
“kavad यात्रा पर धामी सरकार का मेगा प्लान! CM के सख्त निर्देश—‘सुरक्षित कांवड़, सुव्यवस्थित कांवड़ और स्वच्छ कांवड़’ के साथ श्रद्धालुओं की सुरक्षा पर रहेगा फुल फोकस” “पूर्व विधायक अमरीश कुमार की पुण्यतिथि पर कांग्रेस ने किया नमन, बोले—उनके संघर्ष और उसूलों की राह पर आगे बढ़े कांग्रेस परिवार” Haridwar: का बदलेगा कायाकल्प! हर की पैड़ी से रोड़ी बेलवाला तक विकास की ‘महागाथा’, श्रद्धालुओं को मिलेंगी हाईटेक सुविधाएं और सुगम आवागमन “Chakrata में ‘विकसित भारत’ मिशन का आगाज, विधायक मुन्ना सिंह चौहान ने किया तीन दिवसीय कार्यक्रम का शुभारंभ” “Roorkee: में चलती कार बनी आग का गोला! मंगलौर-हरिद्वार हाईवे पर धू-धूकर जली नई कार, देखते ही देखते हुई राख” “Haridwar:को CM धामी की बड़ी सौगात! 235 करोड़ की विकास परियोजनाओं का भूमि पूजन-शिलान्यास, गंगा कॉरिडोर से बदलेगी शहर की सूरत”
Home » कार्यवाही » “हरिद्वार में मासूम की हत्या का खुलासा: प्रेम प्रसंग, बदला और मैनुअल पुलिसिंग से पकड़ा गया कातिल”

“हरिद्वार में मासूम की हत्या का खुलासा: प्रेम प्रसंग, बदला और मैनुअल पुलिसिंग से पकड़ा गया कातिल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार के कोतवाली नगर क्षेत्र के रोड़ीबेलवाला में 4 वर्षीय मासूम बच्ची की हत्या के मामले में हरिद्वार पुलिस ने कड़ी मेहनत और मैनुअल पुलिसिंग के जरिए आरोपी सूरज को गिरफ्तार कर लिया है।

यह हृदयविदारक मामला तब सामने आया जब 13 मई को बच्ची अपने घर से लापता हो गई और 16 मई की सुबह उसका शव रेलवे सुरंग से बरामद हुआ।

मृतका के पिता ने पुलिस को बताया कि सूरज नामक युवक, जो बीते कुछ महीनों से उनके साथ झुग्गी में रह रहा था, बच्ची को लेकर चला गया। सूरज कबाड़ बीनने का काम करता था और नशे का आदी था।

मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एसएसपी प्रमेन्द्र सिंह डोबाल ने स्वयं घटनास्थल पर पहुंचकर निरीक्षण किया और कई पुलिस टीमें गठित कर आरोपी की तलाश शुरू कर दी।

इस मामले में कोई डिजिटल सुराग नहीं था—न मोबाइल ट्रेसिंग, न सर्विलांस सपोर्ट। बावजूद इसके पुलिस टीम ने हरिद्वार से लेकर सहारनपुर तक करीब 600 से अधिक CCTV कैमरे खंगाले, झुग्गियों में रह रहे सैकड़ों लोगों से पूछताछ की, सोशल मीडिया के माध्यम से जनसहयोग मांगा और दिन-रात मेहनत करते हुए आरोपी को लक्सर के कबाड़ी इलाके के पास बने खंडहर से धर दबोचा।

पूछताछ में सूरज ने खुलासा किया कि मृतका की मां से उसके अवैध संबंध थे। एक दिन बच्ची के पिता ने दोनों को आपत्तिजनक स्थिति में देख लिया, जिससे आहत होकर उन्होंने सूरज की पिटाई की और उसे झोपड़ी से निकाल दिया। इस अपमान का बदला लेने के लिए सूरज ने मासूम बच्ची को बहला-फुसलाकर सुरंग में ले जाकर गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी।

एसएसपी डोबाल ने इस केस को “अंधेरे में सुई खोजने” जैसा बताया और पुलिस टीम की सराहना करते हुए कहा कि इस जघन्य अपराध को सुलझाने के लिए जिस धैर्य, समर्पण और मेहनत का परिचय दिया गया, वह प्रेरणादायक है। आईजी गढ़वाल ने टीम को ₹25,000 और एसएसपी ने ₹5,000 का इनाम घोषित किया।

यह मामला पुलिस की कार्यकुशलता और मानवता के प्रति उनकी प्रतिबद्धता का बेहतरीन उदाहरण बन गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 9
Users Today : 22
Users Yesterday : 938
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 5 6 3 9
Users Today : 22
Users Yesterday : 938