न्यूज़ फ्लैश
“देहरादून में सियासी हलचल तेज: Pritam Singh और Harish Rawat की मुलाकात ने बढ़ाई कांग्रेस की चुनावी सरगर्मी, संगठन और रणनीति पर हुई बड़ी चर्चा!” देहरादून में सेवा के सितारों का संगम: डॉ. कुमार प्रशांत की पहल पर ‘आभार सम्मान समारोह’ में चमके डॉक्टर, स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल बोले—ये हैं जिंदगी के असली रक्षक “रुड़की का ‘खो-खो धमाका’! ब्लॉसम स्कूल का डबल धमाल—बालक-बालिका दोनों में चैंपियन, रॉयल और ग्रीनवुड ने भी बिखेरा जलवा” “धरती बचाने का संकल्प: मदरहुड यूनिवर्सिटी में वृक्षारोपण की हरियाली और पोस्टर प्रतियोगिता से गूंजा ‘हमारी शक्ति, हमारा ग्रह’ का संदेश” “भीषण गर्मी का असर: हरिद्वार में बदले स्कूल टाइम की उठी जोरदार मांग, शिक्षकों ने कहा—अब बच्चों की सेहत से नहीं होगा समझौता!” “असाध्य रोगों पर योग-पंचकर्म का महाप्रहार! हरिद्वार की पावन धरती पर जुटे देशभर के दिग्गज विशेषज्ञ, आधुनिक विज्ञान संग पारंपरिक चिकित्सा के संगम से खुलीं उपचार की नई राहें”
Home » राहत » उत्तराखंड को मिली बड़ी राहत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹1600 करोड़ की पेंशन हिस्सेदारी के भुगतान पर उत्तर प्रदेश सरकार का जताया आभार, कहा—द्विपक्षीय समन्वय से लंबित मामलों के निस्तारण को मिल रही गति

उत्तराखंड को मिली बड़ी राहत: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने ₹1600 करोड़ की पेंशन हिस्सेदारी के भुगतान पर उत्तर प्रदेश सरकार का जताया आभार, कहा—द्विपक्षीय समन्वय से लंबित मामलों के निस्तारण को मिल रही गति

(शहजाद अली हरिद्वार)देहरादून। मुुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तर प्रदेश सरकार के द्वारा वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 की अवधि के लिए उत्तराखंड राज्य को पेंशन की हिस्सेदारी के रूप में रू. 1600 करोड़ की धनराशि का भुगतान किए जाने पर प्रसन्नता व्यक्त करते हुये उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्य नाथ का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा है कि दोनों राज्यों के मध्य बेहतर समन्वय एवं निरंतर संवाद के चलते परिसंपत्तियों एवं दायित्वों के लंबित मुददों का तेजी से निस्तारण किया जा रहा है।
उल्लेखनीय है कि वित्तीय वर्ष 2021-22 एवं 2022-23 में उत्तर प्रदेश एवं उत्तराखण्ड राज्यों में पेंशन पर हुए व्यय के प्रभाजन हेतु महालेखाकार, उत्तर प्रदेश के द्वारा वर्ष 2021-22 के लिए रू. 952.26 करोड एवं वर्ष 2022-23 की अवधि के लिए रू. 1309.00 करोड की देयता उत्तर प्रदेश सरकार पर आंकलित की गई थी। पेंशन व्यय पर उक्त दो वित्तीय वर्षो के लिए आगणित कुल रू. 2261.26 करोड़ की देयता के सापेक्ष उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माह जुलाई 2025 में रू. 1600 करोड़ की धनराशि भारतीय रिजर्व बैंक के माध्यम से अन्तर्राज्यीय समायोजन के द्वारा उत्तराखंड सरकार को किए जाने के संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है।

 

 

146 Views
bahadrabadnews
Author: bahadrabadnews

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *