न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:सेंट्रियो मॉल में ‘हनुमान अंश’ देखकर अभिभूत हुए CM धामी, बोले—नीम करौली बाबा की भक्ति और सेवा का संदेश आज भी प्रेरणादायी BIG BREAKING : हरिद्वार में भारी बारिश का ऑरेंज अलर्ट, DM मयूर दीक्षित का बड़ा फैसला—5 सितंबर को सभी स्कूल और आंगनबाड़ी केंद्र रहेंगे बंद BIG BREAKING:हरिद्वार में बारिश का कहर, सुमननगर बना ‘तालाब’ — डीएम मयूर दीक्षित ने संभाली कमान, युद्धस्तर पर चल रहा जल निकासी अभियान BIG BREAKING:किसानों के लिए धामी सरकार की नई पहल! CM धामी ने लॉन्च किया ‘मनोरमा कृषि रक्षक’ एप, मौसम से मंडी तक मिलेगी हर जरूरी जानकारी BIG BREAKING:देहरादून में मौसम का बड़ा अलर्ट! 3 घंटे का ऑरेंज अलर्ट, तेज बारिश और आकाशीय बिजली की आशंका—प्रशासन अलर्ट मोड पर BIG BREAKING:वन-क्लिक से धामी सरकार का बड़ा तोहफा! 9.91 लाख लाभार्थियों के खातों में पहुंची ₹147 करोड़ की सामाजिक सुरक्षा पेंशन
Home » मिसाल » “कांवड़ मेले के सफल समापन के बाद हरिद्वार नगर निगम का ऐतिहासिक स्वच्छता अभियान: गंगा घाटों से लेकर शहर की गलियों तक फैली सफाई की नई मिसाल”

“कांवड़ मेले के सफल समापन के बाद हरिद्वार नगर निगम का ऐतिहासिक स्वच्छता अभियान: गंगा घाटों से लेकर शहर की गलियों तक फैली सफाई की नई मिसाल”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार, 24 जुलाई: कांवड़ मेले 2025 की समाप्ति के साथ ही नगर निगम हरिद्वार ने तीव्र और सुव्यवस्थित सफाई अभियान चलाकर शहर को पुनः स्वच्छ रूप प्रदान किया। मेला समापन की रात्रि में ही प्रमुख घाटों और कोर क्षेत्रों की सफाई पूर्ण कर दी गई, जबकि शेष क्षेत्रों में 24 जुलाई को कार्यवाही पूरी कर ली गई।इस दौरान अनुमानतः 8000 मीट्रिक टन से अधिक ठोस कचरे का सुरक्षित निस्तारण किया गया। सफाई कार्य में 1000 से अधिक सफाईकर्मी तीन पालियों में लगातार लगे रहे। नगर निगम ने बायोडिग्रेडेबल लाइनर बैग्स का उपयोग कर अपशिष्ट प्रबंधन को पर्यावरण अनुकूल बनाया। ड्रोन और पर्यवेक्षकों की सहायता से रियल-टाइम निगरानी कर व्यवस्था पर नियंत्रण बनाए रखा गया।शिवरात्रि पर श्रद्धालुओं को स्वच्छ गंगा घाट उपलब्ध कराने हेतु निगम ने पारंपरिक सफाई पद्धति में बदलाव करते हुए संपूर्ण मेले की अवधि में निरंतर सफाई जारी रखी।

इस विशेष अभियान के तहत चार नोडल अधिकारी और 11 मुख्य सफाई निरीक्षक नियुक्त किए गए। साथ ही 15 ट्रैक्टर ट्रॉली, 3 लोडर, 3 टिपर व 8 CNG वाहन भी तैनात किए गए।यह प्रयास केवल सफाई तक सीमित नहीं, बल्कि नगर निगम की उत्तरदायित्वपूर्ण और आधुनिक कार्यशैली का प्रतीक भी बना। नगर निगम हरिद्वार का यह समर्पण भविष्य के धार्मिक आयोजनों में भी श्रद्धालुओं को बेहतर सुविधा व पवित्र वातावरण प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।

ALSO READ  "धराली-हर्षिल आपदा में सेवा-धर्म की मिसाल: IPS तृप्ति भट्ट के नेतृत्व में 40वीं पीएसी की टीम ने कंधों पर उठाकर बचाई सैकड़ों जिंदगियां, पत्थर हटाकर बनाया जीवनरक्षक मार्ग"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 0 5 4 1
Users Today : 94
Users Yesterday : 930