न्यूज़ फ्लैश
🅱️IG 🅱️REAKING:: गंगोत्री-गौमुख मार्ग पर 130 मीटर गहरी खाई में गिरा महाराष्ट्र का पर्यटक, SDRF ने संभाला मोर्चा—नदी में लापता राम कुमार की तलाश जारी BIG BREAKING:: CM धामी की प्रेरणा, सेनानायक अर्पण यदुवंशी की अगुवाई में SDRF की बड़ी छलांग, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया पूरी BIG BREAKING: डेढ़ लाख विद्यार्थियों तक पहुंचा STF का नशा विरोधी संदेश, ऑनलाइन अभियान में युवाओं को दिलाई नशे से दूर रहने की शपथ BIG BREAKING:: “नाप जमीन की थी, हिसाब रिश्वत का निकला! 30 हजार लेते पटवारी जी चढ़े विजिलेंस के हत्थे” BIG BREAKING:: संस्कृत की नई उड़ान! AI, रिसर्च और टेक्नोलॉजी से जुड़ेगी देववाणी, 32 मेधावियों को गोल्ड मेडल से सम्मान BIG BREAKING:: पुश्तैनी जमीन बनी रिश्तों की दुश्मन! बेटी ने प्रेमी संग रची मां की हत्या की साजिश, दोनों गिरफ्तार
Home » प्रदर्शन » “हरिद्वार के निजी नर्सिंग कॉलेज में मान्यता को लेकर हंगामा, छात्रों का फूटा गुस्सा; बोले- पहले लिया एडमिशन और फीस, अब कहा INC से मान्यता नहीं”

“हरिद्वार के निजी नर्सिंग कॉलेज में मान्यता को लेकर हंगामा, छात्रों का फूटा गुस्सा; बोले- पहले लिया एडमिशन और फीस, अब कहा INC से मान्यता नहीं”

(शहजाद अली हरिद्वार) बहादराबाद। हरिद्वार के बहादराबाद क्षेत्र स्थित रोहालकी किशनपुर के एक निजी नर्सिंग कॉलेज में एएनएम और जीएनएम नर्सिंग के छात्र-छात्राओं ने कॉलेज प्रबंधन के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया।छात्रों का आरोप है कि कॉलेज ने इंडियन नर्सिंग काउंसिल (INC) से मान्यता प्राप्त होने का दावा कर उनका दाखिला कराया और एक वर्ष से लेकर छह माह तक की फीस अग्रिम जमा कराई।अब सत्र पूरा होने के बाद कॉलेज प्रबंधन द्वारा संबंधित कोर्स की INC से मान्यता न होने की बात सामने आने से छात्रों में आक्रोश फैल गया है।कॉलेज प्रबंधन की ओर से जारी नोटिस में बताया गया कि 11 मई 2026 से 25 मई 2026 तक ग्रीष्मकालीन अवकाश रहेगा और सभी छात्र 25 मई से नियमित रूप से कक्षाओं में उपस्थित हों। लेकिन छात्रों का कहना है कि जब कोर्स की मान्यता ही स्पष्ट नहीं है तो उनका भविष्य अधर में लटक गया है।कॉलेज परिसर से बाहर निकलकर छात्रों ने जमकर विरोध प्रदर्शन किया। उनका कहना है कि कॉलेज द्वारा दिखाए गए दस्तावेजों और दावों पर भरोसा कर उन्होंने प्रवेश लिया था। अब उनका एक साल बर्बाद होने की कगार पर पहुंच गया है।बताया जा रहा है कि पंजाब, उत्तर प्रदेश, बिहार और उत्तराखंड समेत कई राज्यों से आए छात्र छात्रावास में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। इस विवाद के बाद अभिभावकों में भी चिंता बढ़ गई है।

वहीं कॉलेज प्रबंधन ने छात्रों के आरोपों को गलत बताते हुए किसी भी प्रकार की भ्रामक जानकारी देने से इनकार किया है।

ALSO READ  “धामी सरकार पर युवा कांग्रेस का जोरदार हमला: बिगड़ी कानून व्यवस्था, बढ़ते अपराध और नशे के खिलाफ हरिद्वार में पुतला दहन”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 3 7 3
Users Today : 190
Users Yesterday : 1573
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 7 0 3 7 3
Users Today : 190
Users Yesterday : 1573