न्यूज़ फ्लैश
“रुड़की में सजी ज्ञान की किताबों की दुनिया, अफसरों ने कहा—पुस्तक प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में जगाती हैं पढ़ने की ललक और बढ़ाती हैं ज्ञान की रोशनी” “सिद्धपीठ मां बाल कुंवारी शिव मंदिर में गूंजा आस्था का जयकारा, स्वामी यतीश्वरानंद ने किया दो दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ” “विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में गूंजा हरियाली का संदेश, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में पौधारोपण कर स्वस्थ भविष्य का लिया संकल्प” “Haridwar:की प्राचीन विरासत को मिलेगा डिजिटल संरक्षण, पांडुलिपियों के सर्वेक्षण-पंजीकरण और डिजिटाइजेशन के सीडीओ ने दिए सख्त निर्देश” “बिग ब्रेकिंग: कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी को आय से अधिक संपत्ति मामले में विशेष सतर्कता न्यायालय का नोटिस, 3 सितंबर को तलब” “हरित परिवहन को धामी सरकार का बड़ा बूस्ट! 11 स्वच्छ ईंधन वाहनों को फ्लैग ऑफ, 6 लाभार्थियों को सब्सिडी चेक—उत्तराखण्ड बनेगा स्वच्छ और पर्यावरण-अनुकूल यातायात का मॉडल”
Home » संकल्प » “विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में गूंजा हरियाली का संदेश, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में पौधारोपण कर स्वस्थ भविष्य का लिया संकल्प”

“विधायक आदेश चौहान के नेतृत्व में गूंजा हरियाली का संदेश, ‘एक पेड़ माँ के नाम’ अभियान में पौधारोपण कर स्वस्थ भविष्य का लिया संकल्प”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के आह्वान पर चलाए जा रहे “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के अंतर्गत भारतीय जनता पार्टी चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला हरिद्वार द्वारा गुरुकुल कांगड़ी विश्वविद्यालय, हरिद्वार में आंतरिक गुणवत्ता आश्वासन प्रकोष्ठ के तत्वावधान में भव्य वृक्षारोपण कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि विधायक आदेश चौहान, रानीपुर विधानसभा रहे। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा जिला अध्यक्षता आशुतोष शर्मा ने की। अपने संबोधन में उन्होंने पर्यावरण संरक्षण को समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बताते हुए प्रत्येक नागरिक से अधिक से अधिक वृक्ष लगाने एवं उनके संरक्षण का संकल्प लेने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि पेड़ ही जीवन हैं और इन्हें बचाकर ही हम आने वाली पीढ़ियों को स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण दे सकते हैं।

इस अवसर पर डॉ. संदीप गौड़, जिला प्रभारी एवं प्रदेश सह-संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ, उत्तराखंड ने कहा कि वृक्ष केवल पर्यावरण संतुलन का आधार ही नहीं, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के सुरक्षित भविष्य की अमूल्य धरोहर हैं। चिकित्सा के क्षेत्र से जुड़े होने के नाते हमारा दायित्व है कि हम स्वस्थ समाज के साथ-साथ स्वस्थ पर्यावरण के लिए भी कार्य करें।

डॉ. विकास दीक्षित, जिला संयोजक, चिकित्सा प्रकोष्ठ, जिला हरिद्वार ने कहा कि चिकित्सा प्रकोष्ठ स्वास्थ्य . सेवाओं के साथ-साथ सामाजिक कार्यों में भी सक्रिय है। “एक पेड़ माँ के नाम” अभियान के माध्यम से हम पर्यावरण संरक्षण का संदेश घर-घर तक पहुंचाएंगे और अधिक से अधिक लोगों को वृक्षारोपण के लिए प्रेरित करेंगे।

कार्यक्रम के दौरान विश्वविद्यालय परिसर में नीम, पीपल, बरगद, आम, आंवला सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। सभी अतिथियों एवं कार्यकर्ताओं ने पौधारोपण कर इनकी देखभाल का संकल्प लिया।

इस अवसर पर विधायक श्री आदेश चौहान, भाजपा जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, डॉ. संदीप गौड़ एवं डॉ. विकास दीक्षित उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 1 6 6 6
Users Today : 34
Users Yesterday : 1054
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 1 6 6 6
Users Today : 34
Users Yesterday : 1054