न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मसूरी विंटरलाइन कार्निवाल-2026 की भव्य तैयारी शुरू, देश-विदेश के पर्यटकों को मिलेगा संस्कृति, विरासत और मनोरंजन का अनूठा संगम! BIG BREAKING:: उत्तराखंड में विकास को बड़ी रफ्तार! ₹758 करोड़ की दो बड़ी परियोजनाओं समेत पांच प्रस्तावों पर मुहर, कुंभ-2027 की सफाई व्यवस्था के लिए ₹25 करोड़ मंजूर BIG BREAKING:: उत्तराखंड के पांच जिलों में कल मौसम का ऑरेंज अलर्ट, गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और तेज हवाओं की चेतावनी BIG BREAKING:: बीएचईएल की सराहनीय पहल: रोशनाबाद के 450 बच्चों को बांटी निःशुल्क पोषण सामग्री, स्वस्थ जीवन का दिया संदेश BIG BREAKING:: चांद का इंतजार भी, जमानत का इंतजार भी! उर्मिला सनावर की कोर्ट में अगली तारीख 31 अक्टूबर, फिलहाल जेल से ही करना होगा इंतजार! BIG BREAKING:: हरिद्वार में 52वें अखिल भारतीय प्राच्यविद्या सम्मेलन का आगाज, राज्यपाल डॉ. ढाल सिंह बिसेन बोले—भारतीय ज्ञान परंपरा में छिपा है मानव कल्याण और सामाजिक सद्भाव का संदेश
Home » शुभारंभ » “सिद्धपीठ मां बाल कुंवारी शिव मंदिर में गूंजा आस्था का जयकारा, स्वामी यतीश्वरानंद ने किया दो दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ”

“सिद्धपीठ मां बाल कुंवारी शिव मंदिर में गूंजा आस्था का जयकारा, स्वामी यतीश्वरानंद ने किया दो दिवसीय भव्य मेले का शुभारंभ”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। गंगा घाट स्थित सिद्धपीठ मां बाल कुंवारी शिव मंदिर समिति अजीतपुर में दो दिवसीय मेला का शुभारंभ पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद ने पूजा अर्चना करने के साथ गुब्बारे छोड़कर किया। उन्होंने मंदिर के पास गंगा पर विशेष घाट बनाए जाने और अन्य व्यवस्थाओं को सुदृढ़ कराए जाने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया।

मंगलवार को मां बाल कुंवारी शिव मंदिर परिसर में दो दिवसीय मेला का शुभारंभ हुआ। मेला का शुभारंभ भाजपा के प्रदेश उपाध्यक्ष स्वामी यतीश्वरानंद ने कहा कि धार्मिक स्थलों पर आयोजित मेलों से पौराणिक संस्कृति के साथ धार्मिक स्थलों के इतिहास और उपयोगिता की जानकारी मिलती है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी जब मुख्यमंत्री बने तो उन्होंने मंदिर स्थल पर गंगा घाट बनवाकर बड़ा अच्छा काम किया। उन्होंने कहा कि मंदिर आगमन के लिए राज्य योजना, जिला पंचायत, ग्राम प्रधान के माध्यम से सड़कों की व्यवस्था को सुदृढ़ कराया जाएगा। उन्होंने मंदिर के गेट के साथ अन्य व्यवस्थाओं के लिए आश्वस्त किया।

मंदिर समिति के संरक्षक ज्ञानेश अग्रवाल ने मंदिर के दोनों तरफ से रास्ता होने की बात उठाई। उन्होंने कहा कि मंदिर का धार्मिक स्वरूप माता सती बाल रूप में विराजमान है, इसलिए यहां पर श्रद्धालुओं की संख्या लगातार बढ़ रही है और अब घाट बनने से स्नान के लिए भी आने है। समिति अध्यक्ष मायाराम कश्यप और संचालन करते हुए समिति के मंत्री नरेंद्र कश्यप ने मां बाल कुंवारी घाट बनाए जाने और अन्य व्यवस्थाओं में सहयोग किए जाने पर स्वामी यतीश्वरानंद के साथ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का आभार जताया। ग्राम प्रधान प्रखर कश्यप मंदिर परिसर में बन रहे हॉल के निर्माण में सहयोग करने और जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान ने सड़क बनाने की घोषणा की।

ALSO READ  हरिद्वार के त्रिलोक नगर में 252 करोड़ रुपये की सीवरेज परियोजना का शुभारंभ

इस मौके पर सुरेंद्र चौहान, कैलाश चंद, गौतम कश्यप, गुलशन, प्रहलाद कश्यप, जैकी, रविदत्त, राकेश शर्मा, प्रमोद, गजराज, पुजारी हरिओम महाराज, कृष्णपाल प्रधान, प्रदीप चौहान प्रधान, श्रवण चौहान, सचिन कश्यप, अरुण कश्यप आदि शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 5 5
Users Today : 46
Users Yesterday : 1019
[democracy id="1"]

Our Visitor

6 0 0 1 5 5
Users Today : 46
Users Yesterday : 1019