न्यूज़ फ्लैश
Big breaking:: उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 12 अपर पुलिस अधीक्षकों के तबादले Big breaking:: शांतरशाह में बदमाशों का तांडव! दुकान पर बैठे बाइक मिस्त्री को गोलियों से भूना, अस्पताल पहुंचने से पहले मौत BIG Breaking:: हरकी पैड़ी विकास कार्यों में ‘क्वालिटी टेस्ट’ का एक्शन, सड़क की मौके पर खुदाई कर खुली निर्माण की परतें! Big breaking:: योग के दांव, खेल का जुनून! रोशनाबाद में गूंजा खेल महाकुंभ का जोश, मदन कौशिक ने किया राज्य स्तरीय योगासन प्रतियोगिता का शुभारंभ BIG breaking:: नवोदय नगर में विकास की ‘धमाकेदार एंट्री’! चमचमाती सड़कों की सौगात, राजीव शर्मा ने किया भव्य लोकार्पण BIG breaking:: हरिद्वार में ई-रिक्शा पर परिवहन विभाग का बड़ा शिकंजा, 179 चालान से मचा हड़कंप—21 वाहन सीज!
Home » अपील » “रुड़की में सजी ज्ञान की किताबों की दुनिया, अफसरों ने कहा—पुस्तक प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में जगाती हैं पढ़ने की ललक और बढ़ाती हैं ज्ञान की रोशनी”

“रुड़की में सजी ज्ञान की किताबों की दुनिया, अफसरों ने कहा—पुस्तक प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में जगाती हैं पढ़ने की ललक और बढ़ाती हैं ज्ञान की रोशनी”

(शहजाद अली हरिद्वार)रुड़की। शिक्षा मंत्रालय, भारत सरकार के अधीन राष्ट्रीय पुस्तक न्यास (एनबीटी), भारत द्वारा डायट रुड़की में आयोजित पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करने हेतु मुख्य विकास अधिकारी हरिद्वार डॉ. ललित नारायण मिश्रा, मुख्य शिक्षा अधिकारी हरिद्वार अमित कुमार चंद तथा एनसीईआरटी के अतिरिक्त निदेशक प्रमेन्द्र सकलानी पहुंचे।

इस अवसर पर एनबीटी इंडिया के प्रभारी सुमित सिंह ने सभी अतिथियों को सम्मानित किया।

मुख्य विकास अधिकारी डॉ. ललित नारायण मिश्रा ने कहा कि एनबीटी की पुस्तकें बच्चों से लेकर वयस्कों तक सभी के लिए अत्यंत ज्ञानवर्धक एवं शिक्षाप्रद हैं। उन्होंने यह भी कहा कि भविष्य में हरिद्वार जनपद के विभिन्न स्थानों पर भी इस प्रकार की पुस्तक प्रदर्शनी आयोजित कराने का प्रयास किया जाएगा, ताकि अधिक से अधिक लोगों तक गुणवत्तापूर्ण पुस्तकों की पहुंच सुनिश्चित हो सके।

मुख्य शिक्षा अधिकारी अमित कुमार चंद ने शिक्षकों एवं विद्यार्थियों से पुस्तक प्रदर्शनी का अवलोकन करने तथा उपयोगी पुस्तकों का अध्ययन एवं क्रय करने का आह्वान किया। वहीं, एनसीईआरटी के अतिरिक्त निदेशक प्रमेन्द्र सकलानी ने इस पहल की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पुस्तक प्रदर्शनियां विद्यार्थियों में पठन-पाठन की संस्कृति को बढ़ावा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।

अंत में सभी अतिथियों ने एनबीटी इंडिया के इस प्रयास की सराहना करते हुए अधिक से अधिक लोगों से पुस्तक प्रदर्शनी का लाभ उठाने की अपील की।

Share This
ALSO READ  “अफवाहों से न हों गुमराह: जनपद हरिद्वार में रसोई गैस की कोई किल्लत नहीं, पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध — जिला पूर्ति अधिकारी मुकेश पाल ने दी जानकारी, पैनिक बुकिंग से बचने की अपील”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 0 5 1
Users Today : 1108
Users Yesterday : 886
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 5 9 0 5 1
Users Today : 1108
Users Yesterday : 886