न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » पहल » त्रिवेंद्र की बड़ी पहल: किसानों की सिंचाई से लेकर युवाओं की शिक्षा तक, योगी से मिले सांसद ने रखीं तीन अहम मांगें

त्रिवेंद्र की बड़ी पहल: किसानों की सिंचाई से लेकर युवाओं की शिक्षा तक, योगी से मिले सांसद ने रखीं तीन अहम मांगें

(शहजाद अली हरिद्वार)लखनऊ, 13 सितम्बर 2025। हरिद्वार से सांसद एवं उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने शनिवार को उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान श्री रावत ने अपने संसदीय क्षेत्र और आसपास के विकास से जुड़े कई अहम विषयों पर चर्चा की।उन्होंने तीन प्रमुख मुद्दों पर विशेष रूप से ध्यान दिलाया। पहला, IIT रुड़की परिसर के विस्तार के लिए उत्तर प्रदेश की भूमि उपलब्ध कराने का आग्रह, ताकि शोध और नवाचार को नई दिशा मिल सके। दूसरा, इकबालपुर-नागल सिंचाई परियोजना को शीघ्र पूरा करने की आवश्यकता पर बल दिया, जिससे किसानों की उत्पादकता बढ़े और सिंचाई की सुविधा बेहतर हो। तीसरा, रुड़की–मंगलौर नहर के विकास के लिए ठोस योजना बनाने का अनुरोध किया, जिससे किसानों को दीर्घकालिक लाभ मिल सके और क्षेत्रीय विकास को गति मिले।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने सांसद द्वारा उठाए गए विषयों पर सकारात्मक रुख अपनाते हुए हरसंभव सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर श्री रावत ने कहा कि किसानों और युवाओं के कल्याण के लिए वह पूरी तरह कटिबद्ध हैं और इन पहलों से क्षेत्र में नए अवसरों का सृजन होगा।

ALSO READ  "संस्कृत को वैश्विक पहचान दिलाने निकला उत्तराखंड! भारत-नेपाल की ऐतिहासिक पहल से खुलेगा शोध और शिक्षा का नया अध्याय"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 9 4
Users Today : 519
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 4 9 4
Users Today : 519
Users Yesterday : 496