न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: मदन कौशिक ने छात्राओं को दिया स्वच्छता का संदेश, ज्वालापुर कन्या इंटर कॉलेज को सोलर हैंडपंप और मंच शेड की सौगात BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग
Home » कार्यवाही » हरिद्वार में नशे का काला कारोबार ध्वस्त: रानीपुर पुलिस ने दबोचा चरस तस्कर, 103 ग्राम माल बरामद

हरिद्वार में नशे का काला कारोबार ध्वस्त: रानीपुर पुलिस ने दबोचा चरस तस्कर, 103 ग्राम माल बरामद

(शहजाद अली हरिद्वार) रानीपुर। हरिद्वार पुलिस नशा तस्करों के खिलाफ लगातार अभियान चला रही है। इसी क्रम में कोतवाली रानीपुर पुलिस ने एक बड़ी कार्रवाई करते हुए चेकिंग के दौरान एक तस्कर को दबोच लिया। पुलिस टीम ने भाईचारा ढाबे के पास नहर पटरी से जमालपुर जाने वाले कच्चे रास्ते पर आरोपी को गिरफ्तार किया।

तलाशी के दौरान आरोपी आकिल उर्फ गोटी पुत्र फिरदौस निवासी ग्राम सलेमपुर (उम्र 22 वर्ष) के कब्जे से 103 ग्राम अवैध चरस बरामद हुई, जिसकी कीमत लगभग 30 हजार रुपये आंकी गई है। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि गलत संगति में पड़कर उसने नशा करना शुरू किया और जंगल से भांग के पत्ते मसलकर चरस तैयार करता था। वह खुद भी नशा करता और बेचकर रुपये भी कमाता था।

आरोपी के खिलाफ मु0अ0सं0 378/25 धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट में मुकदमा दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

इस कार्रवाई में प्रभारी निरीक्षक शांति कुमार, उपनिरीक्षक विकास रावत, कांस्टेबल गंभीर तोमर और कांस्टेबल करम सिंह शामिल रहे। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार ने पुलिस टीम की तत्परता की सराहना की है।

ALSO READ  रूड़की में डीडीसी हेमंत सिंह नेगी, वरिष्ठ औषधि निरीक्षक नीरज कुमार और अनीता भारती की अगुवाई में ड्रग्स विभाग की बड़ी कार्रवाई: दर्जनभर मेडिकल स्टोर्स और दवा कंपनियों का औचक निरीक्षण, पाँच स्टोर्स के लाइसेंस निलंबित

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 1 6
Users Today : 541
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 1 6
Users Today : 541
Users Yesterday : 496