(शहजाद अली हरिद्वार) उत्तराखंड। प्रदेशभर में पुलिस द्वारा प्रतिदिन यातायात नियमों की सख्ती से जांच की जा रही है। बिना हेलमेट या सीटबेल्ट चलने वाले वाहन चालकों, ओवरलोडिंग, तेज रफ्तार तथा गलत पार्किंग करने वालों पर नियमानुसार चालान किए जा रहे हैं। पुलिस टीमें सड़क मार्गों पर लगातार गश्त कर न केवल नियमों का पालन सुनिश्चित कर रही हैं, बल्कि लोगों को सुरक्षित ड्राइविंग के प्रति जागरूक भी कर रही हैं। जगह-जगह जागरूकता अभियान चलाए जा रहे हैं, जिनमें नागरिकों को बताया जा रहा है कि यातायात नियम केवल दंड से बचने के लिए नहीं, बल्कि अपनी और दूसरों की सुरक्षा के लिए आवश्यक हैं। पुलिस का स्पष्ट संदेश है कि सड़क सुरक्षा को आदत बनाएं, मजबूरी नहीं। सभी नागरिकों से अपील है कि यातायात नियमों का पालन कर सुरक्षित और जिम्मेदार यातायात व्यवस्था बनाने में सहयोग करें।








































Users Today : 192
Users Yesterday : 745
