न्यूज़ फ्लैश
“80वें स्वतंत्रता दिवस पर पूरे उत्तराखंड में होगा भव्य आयोजन, खेल प्रतियोगिताओं, रक्तदान, वृक्षारोपण और देशभक्ति कार्यक्रमों के दिए गए निर्देश: मुख्य सचिव” “गढ़वाल में हाई अलर्ट! आयुक्त आनंद स्वरूप का बड़ा एक्शन—बंद सड़कें तुरंत खोलो, राहत कार्यों में जरा भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं, चारधाम यात्रियों की सुरक्षा सबसे पहले!” “उत्तराखंड में नई शिक्षा नीति का बड़ा एक्शन प्लान! NEP-2020 होगा शत-प्रतिशत लागू, कॉलेजों में सेमिनार से लेकर तिरंगा यात्रा तक का ऐलान” “SIR की समीक्षा में CEO का बड़ा निर्देश: नोटिस की सुनवाई के दौरान जिलाधिकारी खुद करें फील्ड विजिट, दस्तावेज सत्यापन के लिए तैनात हों विभागीय नोडल अधिकारी” “बच्चों को वापस पाने की मनोकामना लेकर हरिद्वार पहुंची पूर्व मुस्लिम महिला, अखंड हवन के बाद 7 अगस्त को गंगाजल उठाकर कांवड़ यात्रा पर होगी रवाना” “Roorkee: में सॉस फैक्ट्री पर खाद्य सुरक्षा विभाग का बड़ा छापा! बिना लेबल 351 बोतलें सीज, 8 क्विंटल सॉस मौके पर नष्ट”
Home » निर्देश » “जिलाधिकारी के सख़्त निर्देशों का धमाकेदार असर: नैनीताल में जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन में आई ऐतिहासिक तेजी, रिकॉर्ड निस्तारण से जनता को मिली बड़ी राहत”

“जिलाधिकारी के सख़्त निर्देशों का धमाकेदार असर: नैनीताल में जन्म–मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गमन में आई ऐतिहासिक तेजी, रिकॉर्ड निस्तारण से जनता को मिली बड़ी राहत”

(शहजाद अली हरिद्वार)नैनीताल । जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल ने जिले के सभी विभागों को आम जनता से जुड़े कार्यों को सर्वोच्च प्राथमिकता देते हुए समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने विशेष रूप से सेवा का अधिकार अधिनियम के तहत मिलने वाले आवेदनों पर तत्परता से कार्रवाई करते हुए विभिन्न प्रमाण पत्रों तथा अनुमतियों को निर्धारित समय सीमा में जारी करने के निर्देश दिए हैं।

इसी दिशा में पंचायतीराज विभाग द्वारा जिले में जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों के निर्गमन में उल्लेखनीय तेजी लाई गई है।

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला पंचायती राज अधिकारी सुरेश बेनी ने बताया कि विभाग द्वारा जन्म एवं मृत्यु प्रमाण पत्रों को प्राथमिकता के आधार पर निर्गत किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि 1 नवंबर से 29 नवंबर 2025 तक—

जन्म प्रमाण पत्र के 340 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 431 प्रमाण पत्र निर्गत किए जा चुके हैं। केवल 8 आवेदन लंबित हैं।

मृत्यु प्रमाण पत्र के 297 आवेदन प्राप्त हुए, जिनके सापेक्ष पूर्व लंबित एवं वर्तमान आवेदनों समेत कुल 328 मृत्यु प्रमाण पत्र निर्गत किए गए हैं।

इसके साथ ही 1 अप्रैल 2025 से 31 अक्टूबर 2025 की अवधि में—

जिले के सभी विकास खंडों में जन्म प्रमाण पत्र के 5523 आवेदन आए, जिनमें सभी प्रमाण पत्र जारी कर दिए गए हैं। साथ ही मृत्यु प्रमाण पत्र के 2775 आवेदन प्राप्त हुए, जिनमें से 2329 प्रमाण पत्र निर्गत किए जा चुके हैं। जिलाधिकारी के स्पष्ट निर्देशों के बाद विभाग द्वारा जनता को त्वरित और समयबद्ध सेवाएं उपलब्ध कराने की दिशा में यह महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 4 4 6
Users Today : 91
Users Yesterday : 723
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 2 2 4 4 6
Users Today : 91
Users Yesterday : 723