न्यूज़ फ्लैश
Almora:”डीएम अंशुल सिंह का बड़ा एक्शन, रानीखेत अस्पताल में जल्द शुरू होगी डायलिसिस सुविधा; खराब एक्स-रे मशीन भी तत्काल दुरुस्त करने के निर्देश” Dehradun:शहरी विकास मंत्री राम सिंह कैड़ा का बड़ा ऐलान: नगर निगम से नगर पंचायत तक विकास कार्यों में नहीं होगी देरी, सड़क-सीवर-पेयजल और स्ट्रीट लाइट पर फोकस” Dehradun:”एसपी क्राइम जितेंद्र चौधरी के नेतृत्व में नशा तस्करों पर बड़ा प्रहार! 30 लाख की एमडीएमए-स्मैक के साथ अंतरराज्यीय तस्कर गिरफ्तार” Haridwar:स्कूल वाहनों पर बड़ा एक्शन! 54 की जांच में 30 पर चला चालान का डंडा, बच्चों की सुरक्षा से खिलवाड़ पर परिवहन विभाग सख्त” Haridwar”एशियाई बॉक्सिंग में उत्तराखंड की बेटियों का पंच, हरिद्वार में पदक विजेता निकिता-काजल का भव्य सम्मान” Haridwar:रानीपुर पुलिस का बड़ा धमाका! यूपी-उत्तराखंड से चोरी 25 बाइक बरामद, दो शातिर चोर गिरफ्तार—न बिकने पर पार्ट्स निकालकर बेचते थे आरोपी”
Home » अभिनंदन » “सुकरासा नदी पर पुल को मिली मंज़ूरी, क्षेत्रवासियों ने सीएम धामी का किया भव्य अभिनंदन”

“सुकरासा नदी पर पुल को मिली मंज़ूरी, क्षेत्रवासियों ने सीएम धामी का किया भव्य अभिनंदन”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार ग्रामीण विधानसभा क्षेत्र के पथरी क्षेत्र में सुकरासा नदी पर पुल निर्माण को मिली प्रशासनिक एवं बजटीय स्वीकृति पर स्थानीय निवासियों ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का भव्य अभिनंदन किया। कनखल स्थित जगद्गुरु आश्रम में आयोजित कार्यक्रम में पूर्व कैबिनेट मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद के नेतृत्व में लोगों ने मुख्यमंत्री को गणेश मूर्ति स्मृति चिन्ह के रूप में भेंट कर आभार जताया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि जनहित में हर कार्य को प्राथमिकता के साथ पूरा किया जाएगा। उन्होंने विभागीय अधिकारियों को निर्देश दिए कि पुल का निर्माण मजबूती एवं सभी तकनीकी मानकों के अनुरूप किया जाए। उन्होंने यह भी कहा कि राज्य सरकार की प्राथमिकता है कि हर क्षेत्र को मूलभूत सुविधाओं से सुसज्जित किया जाए।

पूर्व मंत्री स्वामी यतीश्वरानंद व क्षेत्रवासियों ने कहा कि इस पुल के निर्माण से दर्जनों गांवों का जनसंपर्क सुगम होगा और लोगों को काफी राहत मिलेगी। उन्होंने मुख्यमंत्री के त्वरित निर्णय एवं जनहितकारी दृष्टिकोण की सराहना की।

इस अवसर पर उप प्रमुख धर्मेंद्र प्रधान, जिला पंचायत प्रतिनिधि अरविंद कुमार, अंकित चौहान, सतीश कुमार प्रधान, शुभम चौधरी, श्रवण चौहान, सौरभ शर्मा, सचिन चौहान, नीरज सैनी, आदेश सैनी, मंजीत कुमार, मुकेश कुमार, अर्जुन चौहान, राजकुमार चौधरी, दिनेश चौहान, रमेश ममगई, जर्नल सिंह, ब्रह्मपाल कश्यप समेत अनेक ग्रामीण उपस्थित रहे।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 8
Users Today : 54
Users Yesterday : 907
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 1 6 5 7 8
Users Today : 54
Users Yesterday : 907