न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » कार्यवाही » “शादी का झांसा देकर फरार चल रहा ₹5000 का ईनामी ठग आखिरकार चढ़ा हरिद्वार पुलिस के हत्थे, बाराबंकी से दबोचा गया आरोपी”

“शादी का झांसा देकर फरार चल रहा ₹5000 का ईनामी ठग आखिरकार चढ़ा हरिद्वार पुलिस के हत्थे, बाराबंकी से दबोचा गया आरोपी”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार पुलिस ने महिला को शादी का झांसा देकर शारीरिक शोषण करने वाले आरोपी को उत्तर प्रदेश से दबोचने में सफलता पाई है। थाना श्यामपुर में 30 जुलाई 2025 को पीड़िता ने शिकायत दर्ज कराई थी कि रितेश यादव पुत्र मुनेश्वर प्रसाद निवासी ग्राम बहावपुर, थाना फतेहपुर कोतवाली, जिला बाराबंकी (उ.प्र.) ने प्रेम प्रसंग के नाम पर शादी का वादा किया और शारीरिक संबंध बनाए, लेकिन बाद में शादी से इंकार कर दिया। इस पर थाना श्यामपुर में अभियोग पंजीकृत किया गया।

गिरफ्तारी से बचने के लिए आरोपी लगातार फरार चल रहा था और अपने ठिकाने बदलता रहता था। कई बार दबिश देने के बावजूद आरोपी हाथ नहीं आया। बाद में आरोपी के खिलाफ माननीय न्यायालय से गैर-जमानती वारंट जारी हुआ और ₹5000 का इनाम घोषित किया गया।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक हरिद्वार के निर्देश पर थाना श्यामपुर पुलिस ने विशेष टीम गठित कर आरोपी की तलाश तेज की। इलेक्ट्रॉनिक सर्विलांस की मदद से टीम ने 12 सितंबर 2025 को आरोपी को उसके पैतृक स्थान फतेहपुर बाराबंकी (उ.प्र.) से धर दबोचा।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम – थानाध्यक्ष श्यामपुर श्री मनोज शर्मा, म0उ0नि0 अंजना चौहान, अ0उ0नि0 रणजीत सिंह चौहान, का0 राहुल देव और का0 अनिल रावत शामिल रहे।

हरिद्वार पुलिस की इस कार्रवाई से पीड़िता को न्याय दिलाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया गया है और फरार चल रहे आरोपी को आखिरकार कानून के शिकंजे में लाया गया।

ALSO READ  "फावड़ा और लाठी-डंडों से जानलेवा हमला पड़ा भारी, झबरेड़ा पुलिस की सख्ती से वांछित आरोपी हुसैन गिरफ्तार, कानून के शिकंजे में अपराध"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496