न्यूज़ फ्लैश
BIG BREAKING:: हाथियों के आतंक से फसलें बर्बाद, विधायक आदेश चौहान ने किया निरीक्षण, किसानों को मुआवजा और सुरक्षा के दिए सख्त निर्देश BIG BREAKING:: धामी ने 63 मेधावी सितारों और 6 प्रधानाचार्यों को किया सम्मानित, बोले—यही हैं उत्तराखंड के उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव! BIG BREAKING:: कुंभ-2027 को दिव्य-भव्य बनाने की तैयारी तेज, सतपाल महाराज का सख्त निर्देश—समय पर पूरे हों सभी काम, श्रद्धालुओं की सुरक्षा और सुविधाओं में न हो कोई चूक! BIG BREAKING:: डीएम साहब ने स्कूल में पूछे गणित के सवाल, बच्चों ने दिए फटाफट जवाब! अब पुराने भवन की होगी छुट्टी, बनेगा नया स्कूल BIG BREAKING:: राजबीर सिंह के नेतृत्व में बीएचईएल में बोनस-एसआईपी पर बीएमकेपी-इंटक का हल्ला बोल, दो दिवसीय जेसीएम बुलाने की मांग BIG BREAKING:: रामलीला के मंच से उप निरीक्षक हेमदत्त भारद्वाज ने किया ‘डिजिटल रावण’ पर वार, साइबर ठगों से बचने के लिए जनता को समझाई सुरक्षा की ‘लक्ष्मण रेखा’!
Home » हमला » मोदी सरकार की राहत पर कांग्रेस का हमला – “1200 करोड़ से नहीं भरेंगे उत्तराखंड के जख्म, चाहिए 20 हज़ार करोड़”

मोदी सरकार की राहत पर कांग्रेस का हमला – “1200 करोड़ से नहीं भरेंगे उत्तराखंड के जख्म, चाहिए 20 हज़ार करोड़”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। जिला महानगर कांग्रेस कमेटी ने मायापुर स्थित भवन में बैठक कर उत्तराखंड आपदा राहत हेतु प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा घोषित 1200 करोड़ रुपये की राशि को बेहद नाकाफी बताते हुए कड़ी आलोचना की।

बैठक में जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग व मुरली मनोहर ने कहा कि मोदी सरकार बड़े उद्योगपतियों के कर्ज माफ कर रही है, जबकि उत्तराखंड में आई भीषण आपदा पर संवेदनहीन रवैया अपनाया गया है। पूर्व प्रदेश महासचिव वरुण बालियान व मनोज सैनी ने कहा कि हजारों लोग जीवन संघर्ष कर रहे हैं, पर सरकार उनकी पीड़ा से अनभिज्ञ है। पार्षद हिमांशु गुप्ता व सोहित सेठी ने 1200 करोड़ की राहत राशि को पीड़ितों का मजाक करार दिया, वहीं पार्षद विवेक भूषण विक्की व पुनीत कुमार ने मांग की कि केंद्र सरकार तुरंत 20 हजार करोड़ जारी करे। पार्षद नौमान अंसारी व अकरम अंसारी ने कहा कि भाजपा सरकार पीड़ितों के जख्म पर नमक छिड़क रही है। बैठक में कई कांग्रेसजन मौजूद रहे।

 

ALSO READ  "वंदे मातरम् पर सियासत गरम: CM धामी का कांग्रेस पर तीखा हमला, बोले—अधूरा गायन शहीदों के बलिदान का अपमान"

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 8 9 5 0 1
Users Today : 526
Users Yesterday : 496