न्यूज़ फ्लैश
“पुलिस लाइन हरिद्वार में तीज की धूम, सजी मेहंदी और तीज क्वीन की महफिल—250 से ज्यादा महिलाओं ने बढ़ाया समारोह का रंग” “गंगनहर के तेज बहाव में फंसी जिंदगी, SDRF ने जान पर खेलकर व्यक्ति को सकुशल बचाया” “हरियाली तीज में झूमे प्रदीप बत्रा-मनीषा बत्रा, लोकनृत्य संग दिखा देशभक्ति का रंग” “अटल जी को नमन: मुख्यमंत्री धामी ने कहा—राष्ट्रसेवा, सुशासन और लोकतांत्रिक मूल्यों के पुरोधा थे वाजपेयी” “आईआईटी रुड़की में तिरंगे की शान, नवाचार का संकल्प; विकसित भारत @2047 के सपने को साकार करने का लिया प्रण” “SIR में पारदर्शिता पर आयुक्त का सख्त संदेश, बोले—हर पात्र मतदाता का नाम सूची में रहना चाहिए”
Home » शुभारंभ » “हर वार्ड में बदलेगी तस्वीर, खत्म होंगी जनसमस्याएं: शिवालिक नगर वार्ड-4 में विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण, जलभराव से मिली स्थायी राहत”

“हर वार्ड में बदलेगी तस्वीर, खत्म होंगी जनसमस्याएं: शिवालिक नगर वार्ड-4 में विकास कार्यों का भव्य लोकार्पण, जलभराव से मिली स्थायी राहत”

(शहजाद अली हरिद्वार)हरिद्वार। शिवालिक नगर वार्ड संख्या 4 के शॉपिंग कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में गड्ढे वाले स्थान पर टाइल्स लगाकर समतलीकरण करने,नाली एवं पुलिया निर्माण कार्य का लोकार्पण नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा द्वारा विधिवत रूप से किया गया।यह क्षेत्र पूर्व में जलभराव की गंभीर समस्या से ग्रस्त रहा है, जिसके कारण स्थानीय दुकानदारों, राहगीरों एवं यहां आने वाले हजारों नागरिकों को आवागमन में भारी असुविधा का सामना करना पड़ रहा था। नगर पालिका द्वारा टाइल्स लगाए जाने से अब जल निकासी की व्यवस्था सुदृढ़ हुई है और क्षेत्र स्वच्छ, सुरक्षित व सुव्यवस्थित बन गया है।इस अवसर पर नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा ने कहा नगर पालिका परिषद का निरंतर प्रयास है कि शहर के प्रत्येक वार्ड में जनसमस्याओं का स्थायी समाधान किया जाए। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स क्षेत्र में जलभराव लंबे समय से लोगों के लिए परेशानी का कारण बना हुआ था। टाइल्स लगने से अब न केवल जलभराव की समस्या समाप्त होगी, बल्कि यहां आने वाले हजारों नागरिकों को सुगम एवं सुरक्षित आवागमन की सुविधा भी मिलेगी। नगर के समग्र विकास और नागरिक सुविधाओं के विस्तार के लिए नगर पालिका पूरी प्रतिबद्धता के साथ कार्य कर रही है। क्षेत्रवासियों एवं व्यापारियों ने इस कार्य के लिए नगर पालिका अध्यक्ष राजीव शर्मा का आभार व्यक्त करते हुए इसे जनहित में एक सराहनीय एवं उपयोगी पहल बताया। नगर पालिका परिषद शिवालिक नगर द्वारा भविष्य में भी इसी प्रकार जनहित से जुड़े विकास कार्यों को प्राथमिकता के आधार पर निरंतर कराया जाएगा।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष आशुतोष शर्मा, जिला उपाध्यक्ष लव शर्मा, मंडल अध्यक्ष कैलाश भंडारी, सभासद हरिओम चौहान, मंडल महामंत्री पंकज चौहान, अंशुल शर्मा, अजय मलिक, विकास बाली, धर्मेद्र विश्नोई, नन्हे भारद्वाज, रवि वर्मा, रविन्द्र उनियाल, गौरव रौतेला, संचित डागर, ऋषभ शर्मा, प्रमोद डोभाल, अनिल राणा, अश्वनी कुमार,भूषण शर्मा, त्रिलोक , संदीप कुमार,आशीष पाठक, आरके गुप्ता, सुनील चौधरी,अनूप रावत, दीपू, दिनेश वर्मा, संदीप कुमार चौधरी, पार्टी पदाधिकारी, कार्यकर्ता बंधु,व्यापारीगण व स्थानीय निवासी उपस्थित रहे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 4 9
Users Today : 17
Users Yesterday : 343
[democracy id="1"]

Our Visitor

5 3 4 9 4 9
Users Today : 17
Users Yesterday : 343